भास्कर अपडेट्स: कोलकाता रेप-मर्डर केस, SC ने डॉक्टरों की सुरक्षा, हिंसा रोकने पर सुझाव मांगे, नेशनल टास्क फ… – Dainik Bhaskar

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप और मर्डर केस में सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने लिंग आधारित हिंसा को रोकने, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सुझाव मांगे। कोर्ट ने कहा कि ये सुझाव नेशनल टास्क फोर्स को भी भेजे जाएंगे।
बेंच ने कहा कि मार्च 2025 से मामले की रेगुलर सुनवाई होगी। अगर सुनवाई में देरी होती है तो पक्षकार जल्दी सुनवाई की मांग कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स को सुरक्षा प्रोटोकॉल और बाकी पहलुओं पर 3 महीने में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
महाराष्ट्र के सातारा की कोलेवाड़ी ग्राम सभा में EVM के खिलाफ रेजोल्यूशन पास, कहा- अब से हर चुनाव बैलट पेपर पर करवाएंगे​​​​​​​
महाराष्ट्र के सातारा में कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में होने वाले चुनावों को बैलट पेपर पर कराने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही कोलेवाड़ी EVM के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला राज्य का दूसरा गांव बन गया है।
यह गांव कराड (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करते थे। वे नवंबर में भाजपा उम्मीदवार अतुल भोसले से 39,355 वोट से हार गए थे।
कोलेवाड़ी के निवासियों ने EVM के जरिए डाले गए वोटों पर संदेह जताए जाने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि सातारा जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि उन्हें अभी तक ग्राम पंचायत से ऐसे किसी प्रस्ताव की एक कॉपी नहीं मिली है।
2020 में हुए दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ने जॉइन की ओवैसी की पार्टी; मुस्तफाबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
NCD के पार्षद ताहिर हुसैन ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM जॉइन कर ली है। असदुद्दीन ओवैसी ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ताहिर हुसैन आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्य और समर्थक आज मुझसे मिले और पार्टी में शामिल हुए। गौरतलब है कि ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों के आरोपी हैं, फिलहाल जेल में हैं।
आप नेता सत्येन्द्र जैन ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया; दावा- BJP सांसद के झूठे बयान से इमेज खराब हुई
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान किए गए कमेंट से उनकी इमेज खराब हुई है।
जैन के मुताबिक बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से 3 करोड़ रुपए, 1.8 किलो सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद हुए थे। उनका तर्क है कि ये आरोप निराधार थे और उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे।
राउज एवेन्यू कोर्ट आज सत्येंद्र की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार है। हालांकि बांसुरी के खिलाफ जैन की मानहानि याचिका पर एक्शन लेना है या नहीं, इस पर अदालत 16 दिसंबर को फैसला सुनाएगी।
एक्टर धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट से नोटिस; गरम धरम ढाबा की फ्रेंजाइजी में इन्वेस्ट करने वाले शख्स ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
दिल्ली की एक कोर्ट ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और दो अन्य को समन जारी किया है। समन दिल्ली के एक व्यवसायी की शिकायत पर जारी किया गया है। इस व्यापारी का आरोप है कि उसे गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में इन्वेस्ट करने का लालच दिया गया था, लेकिन उसके साथ धोखाधड़ी की गई।
शिकायतकर्ता ने कहा कि अप्रैल 2018 में 2 अन्य आरोपियों ने धर्मेंद्र की तरफ से उत्तर प्रदेश में NH24 और NH9 पर ढाबा खोलने का ऑफर दिया था। शिकायतकर्ता ने सितंबर 2018 में आरोपियों को करीब 18 लाख रुपए का चेक दिया। आरोपियों ने उसे कैश करवा लिया और उसके बाद शिकायतकर्ता से मिलना, उसके फोन उठाना बंद कर दिया।
इसके बाद आरोपी ने शिकायत दर्ज कराई। मामले की सुनवाई 20 फरवरी 2025 में होगी।
पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, 92 साल के थे
पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एसएम कृष्णा का सोमवार देर रात करीब 2:45 बजे निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उन्होंने बेंगलुरु में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कृष्णा उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। कांग्रेस के दिग्गज नेता एमएस कृष्णा साल 2017 में भाजपा से जुड़ गए थे। 1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में जन्मे कृष्णा महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News