Feedback
नंबर 7
12 दिसंबर 2024 का मूलांक 3 और भाग्यांक 5 है. आज के दिन अंक 7 के लिए तेजी से आगे बढ़ने में सहायक है. आवश्यक कार्य पूरे करेंगे. मित्रों समकक्षों का समर्थन बना रहेगा. अनजानों से सहज रहेंगे. कार्य व्यापार में बड़प्पन दिखाएंगे. पेशेवरों का प्रदर्शन संवरेगा. व्यक्तिगत मामलों में सामंजस्यता रहेगी. संपर्क संचार प्रभावी बनेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. केतु के अंक 7 के व्यक्ति छबि एवं साख से समझौता नहीं करते हैं. पेशेवर मामलों में संवेदनशील होते हैं. आलोचनाओं को कम सह पाते हैं. जिम्मेदार होते हैं. पराक्रम बनाए रखते हैं. आज इन्हें तात्कालिक लक्ष्यों पर ध्यान देना है. सफलता की राह पर कदम बढ़ाएंगे.
मनी मुद्रा- कार्य व्यापार में परिचय का लाभ मिलेगा. प्रतिस्पर्धा और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.योग्यता से प्रभावी परिणाम पाएंगे. सहकर्मियों पर भरोसा रखेंगे. नवीन प्रयासों में रुचि लेंगे. पहल कर सकते हैं. कार्य व्यापार में सजग रहेंगे. योजनानुसार गति रखेंगे. अनुपालन अनुशासन बढ़ाएंगे. कामकाज में सक्रियता रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- प्रिय से संपर्क बेहतर होगा. मित्रों के साथ सुखद यात्रा संभव है. प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी. निजी विषयों में सरलता रखेंगे. दाम्पत्य में विश्वास बना रहेगा. वरिष्ठों से तालमेल संवारेंगे. परिजनों से सीख सलाह रखेंगे. आकर्षण बढ़ेगा.
हेल्थ ऐंड लिविंग- खानपान में सुधार लाएंगे. संपर्क बनाए रखेंगे. करीबियों की सुनेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. उत्साह मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा. सकारात्मकता बढ़ाएंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 4 5 7
फेवरेट कलर- कैट्स आई
एलर्ट्स- नियंत्रण बढ़ाएं. ढोंग प्रपंच से बचें. जिद्दी न हों.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू