click this icon for latest updates
Aaj Ka Mausam 15 March: भारत के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआती आहट के बीच रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 15 मार्च की आधी रात से ही उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया.
दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को तपती धूप से राहत दिलाई है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद, में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी. हालांकि, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई.
तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस बदलाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मार्च की गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का सबसे व्यापक असर देखने को मिल रहा है. राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका प्रभाव पूर्व से लेकर पश्चिम तक दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 49 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और बुलंदशहर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, और प्रयागराज समेत मध्य और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है. विशेष रूप से तराई के इलाकों और बिहार से सटे जिलों जैसे गोरखपुर, देवरिया और बलिया में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है.
बिहार में शनिवार शाम से ही मौसम अनिश्चित बना हुआ है. आईएमडी ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले पांच दिनों तक आंधी और बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है. सीमांचल के जिलों पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, के साथ-साथ चंपारण और औरंगाबाद के इलाकों में आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है.
वहीं, झारखंड में भी गढ़वा और पलामू जैसे कुछ जिलों को छोड़कर शेष राज्य में अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं.
हिमालयी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कुदरत के तेवर बदले हुए हैं. 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जबकि निचले इलाकों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. देहरादून, नैनीताल और शिमला जैसे पर्यटन स्थलों पर इस बेमौसम बरसात से ठंडक वापस लौट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 19 मार्च तक बनी रह सकती है.
अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का यह प्रभाव केवल उत्तर भारत तक सीमित नहीं रहेगा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बेमौसम बारिश दस्तक दे सकती है.
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Aaj Ka Mausam 15 March: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! तेज आंधी के साथ बरसा पानी, कई राज्यों में बारिश-ओलों का अलर्ट
PNG गैस यूजर्स के लिए आई बुरी खबर, सरकार ने लागू किया ये बड़ा नियम, जानिए वजह
‘सीधे माथे में गोली मारेंगे’, गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने अब रैपर बादशाह को दी धमकी- जानें नोट में क्या लिखा
सोनम वांगचुक को किस आरोप में किया गया था गिरफ्तार? जानिए सरकार ने अचानक क्यों किया रिहा
ईरान-इजरायल जंग का सबसे ज्यादा असर LPG पर ही क्यों? पेट्रोल-डीजल की कमी से कैसे निपटता है भारत- Explained
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.