Feedback
नंबर 2- 1 फरवरी 2026 का मूलांक 1 और भाग्यांक 4 है. आज का दिन अंक 2 के लिए सामान्य प्रभाव वाला है. कामकाजी मामलों में आत्मविश्वास बनाए रखेंगे. निजी जीवन साधारण बना रहेगा. कामकाजी लक्ष्यों को साधने की कोशिश होगी. परिजन मददगार होंगे. जरूरी चर्चा संवाद में धैर्य से काम लेंगे. ़सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. विवेक विनम्रता बनाए रखेंगे. चंद्रमा के अंक 2 के व्यक्ति के विरोधी न बराबर होते हैं. अन्य से सहज चर्चा और विश्वास बनाए रखने में आगे होते हैं. आस्थावान होते हैं. आज इन्हें करीबियों पर भरोसा बढ़ाना है. लोभ प्रलोभन और दिखावे से दूर रहें. बहस विवाद में नहीं पड़ें. धूर्तों से सावधान रहें. आदरभाव बनाए रखें.
मनी मुद्रा- करियर कारोबार में पूर्ववत् स्थिति रहेगी. आर्थिक लाभ पर फोकस बनाए रखें. ढिलाई व लापरवाही में परिणामप प्रभावित हो सकते हैं. अनुभवियों से सलाह लेंगे. समकक्ष सहयोगी होंगे. वाणिज्यिक चर्चा में प्रभावी रहेंगे. नियम निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. संपर्क सामंजस्य बढ़ाएंगे. साख प्रभाव का लाभ उठाएंगे.
पर्सनल लाइफ- महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल सकती हैं. प्रेम और स्नेह बनाए रखें. रिश्तों में सामंजस्यता बढ़ाएं. सहज प्रस्ताव प्राप्त होंगे. बड़ों की आज्ञा का पालन रखें. घर परिवार में परस्पर संवाद बढ़ाएं. सुख सौख्य का ध्यान रखें. सुनी बातों पर जल्द भरोसा न करें.
हेल्थ एंड लिविंग- व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. परिजनों से संवाद बढ़ाएं. रुटीन संवारें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. खानपान पर फोकस होगा. मनोबल बढ़ाए रहें.
फेवरेट नंबर- 1, 2, 3, 5, 7, 8
फेवरेट कलर- हल्का गुलाबी
एलर्ट्स- तथ्यों व सूचनाओं पर तुरत प्रतिक्रिया न दें. प्रलोभन से बचें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू