Today Horoscope 13 March 2026 Aaj Ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 13 मार्च को दिन शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 13 मार्च , शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। ग्रह स्थिति – गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा धनु राशि, सूर्य, बुध, मंगल और राहू कुंभ राशि में और शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। दो दिन बाद सूर्य के कुंभ राशि से निकलने पर जनमानस को अच्छा समय देखने के लिए मिल सकता है। लेकिन शनि के साथ युक्ति होने की वजह से यह कार्यकाल कुछ खास अच्छा फल नहीं देगा। सूर्य और मंगल पर राहू की दृष्टि पड़ने से जनमानस के जीवन में उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। जिससे रक्त संक्रमण, मानसिक स्थिति खराब, क्रोध जैसी स्थितियां पैदा हो सकती है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य उदय के साथ यात्रा के योग, शुभता में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मंगल स्वास्थ्य का मालिक होने के साथ राहू के साथ गोचर कर है। एकादश भाव में बैठकर पंचम भाव को भी परेशानी में डाल रहा है। जिसकी वजह से मन और आय से संबंधित चीजों को दूषित कर रहा है। थोड़ी सतर्कता जरूरी है। लेकिन यह दिन शुभ रहने से अशुभता में भी कमी आएगी। यह एक सामान्य दिन गुजरेगा। काली वस्तु का दान करें।
स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहने वाली है। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन चंद्रमा के अष्टम भाव में रहने से चोट लगने का खतरा बना हुआ है। जो एक खराब समय का निर्माण कर रहा है। लग्नेश अच्छा होने की वजह से दिन इतना बुरा भी नहीं रहेगा। लेकिन कहा जा सकता है यह दिन थोड़ा अशुभ रहने वाला है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहने वाली है।
सेहत मध्यम लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ और रोजगार में तरक्की के योग बनेंगे । नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। भगवान विष्णु की भक्ति करने से लाभ मिलेगा।
कर्क राशि के जातकों का समय ठीक नहीं चल रहा है, अपना ध्यान रखिए। अष्टम भाव में कई ग्रह मिलकर सेहत, प्रेम, संतान, व्यापार, पिता की सेहत और सरकारी तंत्र पर बुरा असर डाल रहे हैं। आज के दिन की बात करें तो सेहत मिली जुली रहने वाली है, शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा, ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लेकिन मन विचलित रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
इस राशि के जातकों को अपना दांपत्य जीवन बचाकर रखने की जरूरत है। खुद की सेहत प्रभावित हो सकती है। नौकरी की स्थिति अच्छी नहीं है, उदर के निचले भाग में परेशानी , भावनाओं पर काबू रखें, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
सेहत पर ध्यान दें, प्रेम की स्थिति नयापन लेकर आ रही है, भू-भवन की खरीदारी के योग, शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा लेकिन गृह कलह से बचकर रहें। भगवान विष्णु की पूजा करें।
पंचम भाव में ग्रहों की दृष्टि पड़ने की वजह से ब्रेकअप, नए लोगों का आगमन, संतान को लेकर मानसिक परेशानी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
धन का आगमन, कुटुम्ब में वृद्धि लेकिन गृह कलह बड़ा हो सकता है। भूमि-भवन की खरीदारी विवादित हो सकती है। मां की सेहत प्रभावित हो सकती है। घर में नकारात्मकता का संचार होगा। पीली वस्तु पास रखें।
पराक्रम बना रहेगा लेकिन यह नेगेटिव भी हो सकता है। रोजगार और व्यापार में नकारात्मक व्यक्ति से दूरी बनाए रखेंगे। आपकी ऊर्जा सकारात्मक है लेकिन पराक्रम नेगेटिव हो सकता है। ऐसे में बैलेंस बनाए रखें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
इस राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार पर ध्यान दें, रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी लेकिन नेगेटिव ऊर्जा का संचार होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। लेकिन व्यवसाय बहुत अच्छा बना रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा। मां काली को प्रणाम करें।
यह दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत दिख रहा है। लेकिन घबराहट , परेशानी और अज्ञात भय बना रहेगा। आमदनी अच्छी होगी, रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा के योग, दिन शुभ हो जाएगा। शनि देव को प्रणाम करें।
मीन राशि के जातकों के लिए बेहद खराब समय है। यह समय नुकसान लेकर आ रहा है। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, बाहरी संबंध खराब होंगे, पार्टनरशिप में परेशानी आएगी। लेकिन व्यवसाय ठीक बना रहेगा। बस सेहत पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान अच्छा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने से लाभ होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play