—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi Live Updates: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। बीते दिन महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने को मिले। महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल कर ली। वहीं झारखंड में INDIA गठबंधन को 56 सीटें मिलीं, जिसके साथ हेमंत सरकार ने फिर से सत्ता में वापसी कर ली है। आज की ताजा खबरों की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ को संबोधित करेंगे। आज इस कार्यक्रम का 116वां एपिसोड प्रसारित होगा। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग 2 दिन के भारत दौरे पर आज दिल्ली पहुंचेंगे। सऊदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें 577 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसके लिए 641.50 करोड़ का बजट तय किया गया है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिए News 24 के साथ…
Jharkhand News: झारखंड में जीत के बाद इंडिया गठबंधन ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। कुछ ही देर में इस बैठक का आगाज हो जाएगा। इस बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद NCP (अजित) ने अजित पवार को विधायक दल का नेता चुना है। इस चुनाव में NCP (अजित) ने 41 सीटें अपने खाते में कर ली हैं।
Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में दमदार वापसी के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। खबरों की मानें तो 26 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हेमंत सोरेन अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।
बुलन्दशहर में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर ही फायरिंग हो गई। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। यह मामला शिकारपुर के गांव नगला मेवाती का है।
स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कचरे से कंचन का विचार काफी पुराना है। देश के कई हिस्सों में युवा में बेकार समझी जाने वाली चीजों से तरह-तरह के इनोवेशन कर रहे हैं। इससे वो पैसे कमा रहे हैं और रोजगार के साधन भी विकसित कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि हर भाषा, संस्कृति में गौरेया को लेकर किस्से-कहानियां सुनाए जाते हैं। हमारे आसपास बायोडावर्सिटी को बनाए रखने में गौरेया का अहम योगदान है, लेकिन आज शहरों में गौरेया बड़ी मुश्किल से दिखती हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले हमने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था। इस अभियान में देश-भर के लोगों ने बहुत उत्साह से हिस्सा लिया। मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस अभियान ने 100 करोड़ पेड़ लगाने का अहम पड़ाव पार कर लिया है।
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि गयाना की तरह दुनिया के कई देशों में भारतीय बसते हैं। मैं चाहता हूं कि आप ऐसी ही कहानियां खोजें और मेरे साथ शेयर करें। आप इन कहानियों को Namo App या MyGov पर #indiandiasporastories के साथ शेयर कर सकते हैं।
#watch | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami listens to Prime Minister Narendra Modi's monthly radio program 'Mann Ki Baat'. pic.twitter.com/hlYdcCIDij
— ANI (@ANI) November 24, 2024
#watch | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami listens to Prime Minister Narendra Modi's monthly radio program 'Mann Ki Baat'. pic.twitter.com/hlYdcCIDij
पीएम मोदी ने कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर, गयाना में एक मिनी भारत बसता है। आज से 180 साल पहले भारत के लोगों को मजदूरी के लिए गयाना ले जाया गया था। आज गयाना में भारतीय मूल के लोग राजनीति, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति के हर क्षेत्र में गयाना का नेतृत्व कर रहे हैं।
‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चेन्नई का एक उदाहरण आपके शेयर करना चाहता हूं। यहां बच्चों के लिए एक ऐसी लाइब्रेरी है, जो क्रिएटिविटी और लर्निंग का हब बन चुकी है।
#watch | Bhopal: Madhya Pradesh BJP President VD Sharma listens to Prime Minister Narendra Modi's monthly radio program 'Mann Ki Baat'. pic.twitter.com/JY2o0Zd4h8
— ANI (@ANI) November 24, 2024
#watch | Bhopal: Madhya Pradesh BJP President VD Sharma listens to Prime Minister Narendra Modi's monthly radio program 'Mann Ki Baat'. pic.twitter.com/JY2o0Zd4h8
Mann Ki Baat: मन की बात के 116वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अहमदाबाद के राजीव, लोगों को डिजिटल अरेस्ट के खतरे से आगाह कर चुके हैं। पिछले एपिसोड में मैंने इसकी चर्चा की थी। इस तरह के अपराध के सबसे ज्यादा शिकार बुजुर्ग ही होते हैं।
Sambhal Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद का सर्वे काफी चर्चा में है। संभल के डीएम राजेंद पेंसिईया का कहना है कि सर्वे पूरा हो चुका है। स्थित काफी हद तक काबू में है। गलत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#watch | Uttar Pradesh: Sambhal DM Rajender Pensiyia says "The survey has been completed. The survey team have been safely taken out. The situation is being brought under control. Strict action will be taken against mischievous elements. No one will be spared." https://t.co/fsngBQoyfC pic.twitter.com/7RvLNNERKA
— ANI (@ANI) November 24, 2024
#watch | Uttar Pradesh: Sambhal DM Rajender Pensiyia says "The survey has been completed. The survey team have been safely taken out. The situation is being brought under control. Strict action will be taken against mischievous elements. No one will be spared." https://t.co/fsngBQoyfC pic.twitter.com/7RvLNNERKA
Maharashtra News: महाराष्ट्र चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद आज एनसीपी अजित गुट के विधायकों की बैठक होगी। खबरों की मानें तो यह बैठक अजित पवार के सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के विधायक समेत सभी बड़े पदाधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे।
पटना में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का सम्मेलन आयोजित होगा। खबरों की मानें तो इस सम्मेलन में मुस्लिम पर्सनल लॉ और वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा की जाएगी।
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा बलों को संदिग्ध विस्फोटक की जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो जम्मू कश्मीर के सिदड़ा इलाके में कुछ संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर ने 2 कारों को टक्कर मार दी। आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा कैंटर इनोवा और टोयोटा कार से जा भिड़ा। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों की मानें तो सभी घायल श्रद्धालु वृंदावन से दिल्ली जा रहे थे और रास्ते में कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह अभी सामने नहीं आई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, 8 लोग घायल#yamuna_expressway #accident pic.twitter.com/0DFOgtivFt
— Sakshi (@sakkshiofficial) November 24, 2024
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, 8 लोग घायल#yamuna_expressway #accident pic.twitter.com/0DFOgtivFt
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। यासीन मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पिस्तौल से गोली चलाते दिखाई दे रहा था। क्राइम ब्रांच ने एक्शन लेते हुए यासीन की तलाश शुरू की। यासीन अवैध हथियारों की तस्करी करने पहुंचा था, जहां उसे 1 देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
Madhya Pradesh News: सर्दियों ने देश में दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। राज्य का तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। बीती रात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एमपी के हिल स्टेशन पचमणी में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला था। मौसम विभाग की मानें तो 27 नवंबर तक सर्दी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
Madhya Pradesh New DGP: मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना रिटायर हो चुके हैं। अब कैलाश मकवाना को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। कैलाश मकवाना 1 दिसंबर को अपना पदभार संभालेंगे। गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी करते हुए कैलाश मकवाना को एमपी का डीजीपी नियुक्त किया है। बता दें कि कैलाश मकवाना 1988 बैच के IPS ऑफिसर हैं। एमपी पुलिस में उनकी छवि बेदाग अफसरों में गिनी जाती है।
Written By
Sakshi Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in