Aaj Ki Taaza Khabar: पप्पू यादव को मारने की धमकी मिली, 13 सेंकड का वीडियो भेज कहा- उल्टी गिनती शुरू हुई – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज संसद का घेराव करने के लिए करीब 45 हजार किसान नोएडा से दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 13 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमें ADG-IG-DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग जॉइन करने को कहा गया है।
आज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ED के मुंबई ऑफिस में पहुंचेंगे। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बैंकिंग लॉ संशोधन बिल पेश कर सकती हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर लोकसभा में भारत-चीन संबंधों पर बयान देंगे। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर मारने की धमकी मिली है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पंजाब के सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे। हिम्मत है तो पंडित शास्त्री पंजाब आएं। धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को लेकर एक बयान दिया था। इसे पंजाब के सिख कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से जोड़ दिया, जबकि कहा यह जा रहा है कि बाबा का बयान गोल्डन टेंपल के लिए नहीं, बल्कि कलकी धाम संभल के लिए था। मामले में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। 48 घंटे के भीतर बरजिंदर परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को शिकायत भेजी है।

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर धमकी मिली है। बीते दिन एक दिसंबर की रात को 13 सेकेंड का वीडियो व्हाट्सऐप करके जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले शनिवार को भी पप्पू यादव को ऐसी ही धमकी दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि आखिरी दिन एन्जॉय कर लो, हमारे साथी तुम्हारे बहुत पास पहुंच गए हैं। जल्दी ही तुम्हे मौत की नींद सुला देंगे। पप्पू यादव के व्हाटसएप पर यह धमकी भरा वीडिया आया। धमकी देने वाला खुद को गुजरात की जेल में बंद एक गैंगस्टर की बिहार ईकाई का सदस्य बताता है। पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अपनी जान को खतरा बताया है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 13 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमें ADG-IG-DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग जॉइन करने को कहा गया है।
आईजी लोक शिकायत अमित पाठक को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा, अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, दिनेश कुमार पी का तबादला गाजियाबाद से बस्ती कर दिया गया है। उन्हें डीआईजी बस्ती बनाया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी भेजा गया है। डीआईजी अभिसूचना संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त आगरा, डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र और सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी अजय कुमार और प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक के जीएसओ डॉ एन रविंद्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में नई तैनाती दी गई है। गृह सचिव एडीजी डॉ संजीव गुप्ता को एडीजी स्थापना के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह आईजी मेरठ नचिकेता झा का तबादला लखनऊ कर दिया गया है। उन्हें सचिव गृह बनाया गया है। आईपीएस आरके भारद्वाज को आईजी बस्ती से पुलिस महानिरीक्षक भवन कल्याण और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि का ट्रांसफर आईजी लोक शिकायत में किया गया है। 

Written By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News