—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi 1 March: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अगले 24 घंटे के लिए जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है।
घाटी के कई इलाकों में 2500 मीटर से अधिक खतरे के स्तर वाले हिमस्खलन की आशंका है। वहीं उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। अभी तक 33 मजदूरों का रेस्क्यू हुआ है। 22 अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं। इसके अलावा आज की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे News24 के साथ…
88 वर्षीय पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर है। पोप दोनों फेफड़ों में निमोनिया से जूझ रहे हैं। वेटिकन ने कहा कि शुक्रवार को पोप को सांस लेने में बहुत ज्यादा समस्या हुई। पोप को 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेटिकन ने पोप के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि शुक्रवार दोपहर पोप को सांस लेने में अधिक परेशानी महसूस हुई। उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया, हालांकि पोप होश में हैं। नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन सपोर्ट उन लोगों को दिया जाता है, जिन्हें केवल कुछ समय के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in