Aaj Ki Taaza Khabar: फिर इजरायल जा पाएंगे भारतीय, इस दिन से फ्लाइट्स शुरू करेगी एयर इंडिया – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News Today 30 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। भारतीय फिर से इजरायल जा पाएंगे, क्योंकि तेल अवीव और दिल्ली के बीच एयर इंडिया फ्लाइट शुरू करने वाली है।
अमेरिका की ट्रंप सरकार ने ‘हमास समर्थकों’ के स्टूडेंट वीजा रद्द करने का फैसला किया है। GBS (गुलियन बैरे सिंड्रोम) से बंगाल में 4 दिन में 3 और महाराष्ट्र में एक की मौत हुई है और 19 नए मामले मिले हैं। भारतीय सेना को पिनाका रॉकेट समेत 10000 करोड़ के हथियार खरीदने को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
इजरायल-हमास युद्ध के चलते पिछले साल अगस्त में एअर इंडिया ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं, लेकिन अब 2 मार्च से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ानें फिर से कंपनी शुरू करेगी। एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि नई दिल्ली से इजरायल के तेल अवीव के लिए 5 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाएंगी। एयरलाइन अपने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को इस मार्ग पर तैनात करेगी,, जिसमें बिजनेस क्लास में 18 फ्लैट बेड और इकोनॉमी क्लास में 238 सीटें होंगी। नॉन स्टाप उड़ानें सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को संचालित की जाएंगी।

Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News