—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: नमस्कार आज 22 फरवरी दिन रविवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात की और रेडियो पर इसका 131वां एपिसोड प्रसारित हुआ। साथ ही उन्होंने आज ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सिंगापुर और जापान के टूर पर निकले हैं। इधर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कोलकाता के दौरे पर गई हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से चर्चा के लिए दिल्ली में हैं और रात को ही उनके वापस मणिपुर जाने का प्रोग्राम है।
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

#watch | उत्तर प्रदेश: हापुड़ के धौलाना इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/NbMu2W6oP9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
#watch | उत्तर प्रदेश: हापुड़ के धौलाना इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/NbMu2W6oP9
#watch | दिल्ली: उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया, "आज 16.22 बजे हमें एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में यहां 5 दमकल विभाग की गाड़ियों को भेजा गया था… यहां पर गलियां काफी संकरी हैं, हमारी कई गाड़ियां रास्ते में फंसी हुई हैं फिर भी हमने चारो… https://t.co/aTnakqnNW7 pic.twitter.com/KglHlpyB35
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
#watch | दिल्ली: उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया, "आज 16.22 बजे हमें एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में यहां 5 दमकल विभाग की गाड़ियों को भेजा गया था… यहां पर गलियां काफी संकरी हैं, हमारी कई गाड़ियां रास्ते में फंसी हुई हैं फिर भी हमने चारो… https://t.co/aTnakqnNW7 pic.twitter.com/KglHlpyB35
#watch | गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण में शामिल हुए। pic.twitter.com/t07KiyagtI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
#watch | गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण में शामिल हुए। pic.twitter.com/t07KiyagtI
#watch | हुबली, कर्नाटक: कुसुगल रोड पर स्थित कई गोदामों में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/WklZDaL4XT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
#watch | हुबली, कर्नाटक: कुसुगल रोड पर स्थित कई गोदामों में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/WklZDaL4XT
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3,200 मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जिसमें गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग,… pic.twitter.com/Tkr4qG62QR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3,200 मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जिसमें गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग,… pic.twitter.com/Tkr4qG62QR
#watch | उत्तर प्रदेश: RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) आज अयोध्या में एक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘श्रीरामचरणम’ का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर, RSS के 100 स्वयंसेवक श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रामलला की सामूहिक पूजा-अर्चना करेंगे। pic.twitter.com/2Y8tj7MmNv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
#watch | उत्तर प्रदेश: RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) आज अयोध्या में एक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘श्रीरामचरणम’ का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर, RSS के 100 स्वयंसेवक श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रामलला की सामूहिक पूजा-अर्चना करेंगे। pic.twitter.com/2Y8tj7MmNv
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों से जुड़ी आतंकी साजिश की योजना बना रहे थे।(तस्वीर सोर्स: दिल्ली पुलिस) https://t.co/w3D5xGdy2A pic.twitter.com/bf2L1yksXF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों से जुड़ी आतंकी साजिश की योजना बना रहे थे।(तस्वीर सोर्स: दिल्ली पुलिस) https://t.co/w3D5xGdy2A pic.twitter.com/bf2L1yksXF
हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक तेज रफ्तार फेरारी अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चली गई और कई वाहनों से टकरा गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। कई कारें और दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि लग्जरी स्पोर्ट्स कार को भी भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहे लोगों को टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
दिल्ली में आदर्श नगर के मजलिस पार्क में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली है। कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल विभाग के मुताबिक इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जिनको हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।
मन की बात के 131वें एपिसोड में PM मोदी ने अम्मा जयललिता को याद किया। उन्होंने कहा कि अम्मा जयललिता मशहूर लीडर थी। उन्होंने देश में समाज की भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने अपने अच्छे कामों में जनता को प्राथमिकता दी है। इसके लिए वे हमेशा लोगों के दिलों में रहती हैं। आगामी 24 फरवरी को उनकी जयंती है ओर मैं आज भी तमिलनाडु के लोगों के मन में उनके लिए जो गहरा लगाव था, उसे महसूस करता हूं।
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के चटरू इलाके में हुई। जहां भारतीय सेना और SOG ने मिलकर 2-3 आतंकवादियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का हिस्सा हैं, जिनसे अब पूछताछ जारी है।
मन की बात के 131वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में मुझे विश्व नेताओं और टेक सीईओ से मिलने का अवसर मिला। एआई शिखर सम्मेलन की प्रदर्शनी में मैंने विश्व नेताओं को कई चीजें दिखाईं। इस शिखर सम्मेलन में मैंने बताया कि एआई किस तरह पशुओं के उपचार में हमारी मदद कर रहा है और कैसे किसान 24×7 एआई सहायता से अपने डेयरी फार्मों और पशुओं पर नजर रख पाते हैं।
आज असम कांग्रेस के प्रमुख नेता भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दशाश्वमेध घाट पर आज टीम इंडिया की जीत के लिए खास प्रार्थना की गई। आज T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबलों में भारत का मैच साउथ अफ्रीका के साथ होगा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार आज फिर पुणे के रूबी अस्पताल में पहुंचे हैं। चर्चा है कि यहां उनका रूटीन चेकअप होना है। शरद पवार की तबियत पूरी तरह ठीक है। पिछले दिनों अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 10 दिन का दवाई का कोर्स था, जो पूरा हो गया है। उसके बाद डॉक्टर ने चेकअप के लिए बुलाया था। उन्हें हल्का डिहाइड्रेशन है। अगले दो दिनों तक वे रूबी अस्पताल में इलाज कराएंगे। एक CT स्कैन भी किया गया और स्कैन रिपोर्ट अभी नॉर्मल हैं।
भारत मे बड़े आतंकी हमले की साजिश बेनकाब हुई है। पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के आतंकी मिलकर हमला करने की प्लानिंग रच रहे थे। इंटेलिजेंस से सुराग मिलने पर तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाहर फायरिंग हुई है, जिससे छात्रों में दहशत फैली हुई है। हमला एक छात्र पर हुआ है, जिसने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली और मेरठ को बड़ी सौगात देंगे। वे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक भी जाएंगे। इसके बाद वे 12930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in