—विज्ञापन—
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो इजरायल-ईरान में चल रही जंग के बीच ईरान से निकाले गए भारतीय भारत पहुंच गए हैं। एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बड़ा फैसला लेते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है। आज 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव चल रहे हैं। गुजरात की 2, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट पर उप-चुनाव के नतीजे 23 जून को आएंगे।
तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों के लिए भी आज वोटिंग होगी। कमल हासन भी सांसद बनने की रेस में शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। वे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निवास राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी। आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला लगाएगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-विदेश की खबरों से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
#watch | Indore, Madhya Pradesh: Raja Raghuvanshi's brother Sachin Raghuvanshi says, "In 8 days of remand, she (Sonam) did not tell why she killed him. So what will she tell in two days? That's why I am demanding that a narcotics test be done. My only appeal to the government is… https://t.co/FcQY4yCO0R pic.twitter.com/aG9cA0HLvH
— ANI (@ANI) June 19, 2025
#watch | Indore, Madhya Pradesh: Raja Raghuvanshi's brother Sachin Raghuvanshi says, "In 8 days of remand, she (Sonam) did not tell why she killed him. So what will she tell in two days? That's why I am demanding that a narcotics test be done. My only appeal to the government is… https://t.co/FcQY4yCO0R pic.twitter.com/aG9cA0HLvH
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) ने बताया कि सरकार ने अब ऐसे धातुओं के आयात पर रोक लगाई है जिनमें 1% से ज्यादा सोना और पैलेडियम, रोडियम या इरिडियम मिला हो। पहले ये रोक प्लैटिनम पर थी, अब इसे बढ़ाकर CTH 7110 नाम के पूरे ग्रुप पर लागू कर दिया गया है (यह ग्रुप कीमती धातुओं और उनके मिश्रों से जुड़ा है)। 1% से कम सोना मिले धातु-मिश्र (alloy) को आयात करने की छूट दी गई है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स और केमिकल उद्योग को जरूरी सामान मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
Delhi Metro services will commence from 4 am from all originating stations on 21st June 2025 (Saturday) to facilitate the movement of yoga enthusiasts on the occasion of International Day of Yoga, 2025. Services will be available on all lines at an interval of 30 minutes from 4… pic.twitter.com/lKKPJJzrCp
— ANI (@ANI) June 19, 2025
Delhi Metro services will commence from 4 am from all originating stations on 21st June 2025 (Saturday) to facilitate the movement of yoga enthusiasts on the occasion of International Day of Yoga, 2025. Services will be available on all lines at an interval of 30 minutes from 4… pic.twitter.com/lKKPJJzrCp
मेघालय पुलिस द्वारा राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किए गया था, जिसके बाद कोर्ट ने सोनम और राज कुशवाहा को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है जबकि विशाल, आकाश, आनंद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
#watch | Raja Raghuvanshi murder case | Shillong, Meghalaya: Police team brings all five accused to a local court in Shillong for their further custody. pic.twitter.com/Rp4wtI49x1
— ANI (@ANI) June 19, 2025
#watch | Raja Raghuvanshi murder case | Shillong, Meghalaya: Police team brings all five accused to a local court in Shillong for their further custody. pic.twitter.com/Rp4wtI49x1
प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सीवान में जल, रेल और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मढ़ौरा संयंत्र में निर्मित अत्याधुनिक लोकोमोटिव को गणराज्य गिनी को निर्यात के लिए रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। भुवनेश्वर में ₹18,600 करोड़ से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विशाखापट्टनम में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 15 जून को पेट से जुड़ी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार है।
लाडली बहनों को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। दीवाली से लाडली बहना योजना के हितग्राही महिलाओं को 1250 से बढ़कर 1500 रुपए महीने मिलेंगे। दिवाली के गिफ्ट के तौर पर 1250 से बढकर अब 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। रक्षाबंधन पर 1250 के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। सीएम ने कहा कि हमने 3000 रुपए का वादा किया था, इसे धीरे-धीरे पूरा करेंगे।
मुंबई के साठे कॉलेज में छात्रा ने आत्महत्या की है। छात्रा का नाम संध्या पाठक बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि लड़की तीसरे मंजिल से गिरी है। वहीं छात्रा के परिजनों का कहना है कि उसने सुसाइड नहीं बल्कि उसे धक्का मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी 3 देशों की यात्रा करके वतन वापस लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के 5 दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरे पर कनाडा में उन्होंने G7 समिट में हिस्सा लिया था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मेगा रोजगार मेला दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया, जिसमें हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ी। 100 से ज्यादा कंपनियां तालकटोरा स्टेडियम में पहुंची हुई हैं। अब तक 10000 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। कंपनियां साथ-साथ इंटरव्यू लेकर ऑफर लेटर भी दे रही हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पेट में संक्रमण के चलते 4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 15 जून को दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज गुरुवार को डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके लिए स्पेशल डाइट प्लान शुरू किया गया है, लेकिन फिलहाल डिस्चार्ज की तारीख तय नहीं हुई है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में आज कावड़ियों की सुरक्षा और उनकी यात्रा की व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री आशीष सूद अहम बैठक करेंगे। यह बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी। बैठक में विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। कांवड़ समितियों के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले भी बैठक कर चुकी हैं और आज भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार पुलिस को 618 नए वाहन सौंपे। इनमें 520 चारपहिया वाहन और 98 दोपहिया वाहन शामिल हैं। यह पहल राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस को तकनीकी और संसाधन के स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नई गाड़ियों से पुलिस की गश्त, त्वरित कार्रवाई और दूरदराज के इलाकों तक पहुंच की क्षमता में सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामना दी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ओडिशा के पूर्व मंत्री नब किशोर दास के 19 ठिकानों पर आज सुबह इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा। रेड टीम में आयकर विभाग के 180 अधिकारी शामिल रहे। नब किशोर दास ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार के में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। नब किशोर पर आयकर चोरी करने का आरोप है। इसलिए आयकर विभाग ने आज संबलपुर, झारसुगुड़ा, भुवनेश्वर और दिल्ली स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग की टीमें आज सुबह 5 बजे लोकल पुलिस और CRPF के साथ रेड मारने ठिकानों पर पहुंची।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट में लिखा कि संविधान के मूल्यों के प्रति राहुल गांधी की अप्रतिम निष्ठा और उन लाखों लोगों के लिए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति आपकी गहरी संवेदना, जिनकी आवाज अक्सर अनसुनी रह जाती है, उनको सबसे अलग बनाती है। उनके कार्य निरंतर कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को दर्शाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राजा रघुवंशी हत्याकांड के 5 आरोपियों को आज शिलांग कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों के नाम सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी हैं। शिलांग पुलिस आरोपियों की 6 और दिन की रिमांड मांग सकती है। अब से पहले 10 जून से 18 जून तक आरोपी रिमांड पर थे। 8 दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई और वारदात का री-क्रिएशन भी कराया गया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान करने और पार्थिव देह परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि कुल 210 मृतकों के DNA सैंपल मैच हो चुके हैं। 173 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। 131 भारतीय नागरिकों, 4 पुर्तगाली, 30 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 6 नॉन-पैसेंजर के शव उनके परिवार को दिए गए हैं। 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश हो गई थी। हादसे में 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्रियों समेत 275 लोगों की मौत हुई थी।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in