Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 1 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
#WATCH | On RJD leader Tejashwi Yadav’s statement, Union MoS Nityanand Rai says, “…No one needs to be scared of PM Modi, and he doesn’t ever talk about scaring anyone. He is working with a firm resolution to make the country self-reliant and make it a developed nation by 2047.… pic.twitter.com/wez12xOaI5
RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी को डराने की बात नहीं करते, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं. राय ने कहा, “जिन्हें डर लग रहा है, वह इसलिए क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं. उनके पिता जेल गए और वे खुद भी कई घोटालों में नामज़द हैं.” तेजस्वी के कृष्ण संदर्भ पर राय ने तंज कसते हुए कहा, “श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था. क्या आपने कभी मथुरा जाकर जन्मभूमि देखी है? आज मथुरा पीएम मोदी के प्रयासों से विकसित हुआ है. श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था, लेकिन आप भ्रष्टाचार और परिवारवाद का ज्ञान दे रहे हैं. ऐसे में आप कृष्ण की बात क्यों कर रहे हैं?” उन्होंने आगे कहा, “इनका आचरण तो कंस जैसा है, लेकिन बात करते हैं कृष्ण की. यही इनकी असलियत है.”
#WATCH | Delhi witnesses heavy rainfall. (Visuals from ITO) pic.twitter.com/ASQLizxo6L
Bulandshahr, Uttar Pradesh: A small confectionery shop owner, Sudhir Gupta, was served an Income Tax notice of ₹141 crore after six Delhi-based companies allegedly used his Aadhaar and PAN to show fake business dealings.Sudhir Gupta says, “I have received an Income Tax notice… pic.twitter.com/ZuWtGb5il4
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक छोटे मिठाई दुकानदार सुधीर गुप्ता को इनकम टैक्स विभाग से ₹141 करोड़ का नोटिस थमा दिया गया. दरअसल, दिल्ली की छह कंपनियों ने कथित तौर पर उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग करके फर्जी बिज़नेस लेन-देन दिखाए. सुधीर गुप्ता ने कहा, “मुझे लगभग ₹150 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस मिला है. इसकी जानकारी विभाग से हुई. अपने CA से सलाह लेकर मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन दिया और क्राइम ब्रांच जाकर बयान भी दर्ज कराया.” यह मामला अब टैक्स फ्रॉड और पहचान की चोरी (Identity Theft) का बड़ा उदाहरण बन गया है, जहां एक छोटे दुकानदार के नाम पर अरबों की हेराफेरी दिखा दी गई।
#WATCH | Delhi: Former Vice President Jagdeep Dhankhar has vacated his official residence: Sources(Outside visuals from Vice President’s Enclave) pic.twitter.com/ZQ7qOgLXBV
Ministry of Defence: “An Indian Army contingent has departed for Fort Wainwright, Alaska, USA, to participate in the 21st edition of the India–USA Joint Military Exercise Yudh Abhyas 2025, scheduled from 1st to 14th September 2025. The Indian contingent, comprising personnel from… pic.twitter.com/6hPis47tLB
भारतीय सेना की टुकड़ी अलास्का (USA) के फोर्ट वेनराइट पहुंच गई है, जहां वह 1–14 सितंबर 2025 तक होने वाले भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2025’ में हिस्सा लेगी. इस बार यह अभ्यास 21वां संस्करण है. भारतीय दल में मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन शामिल है, जबकि अमेरिका की ओर से 1st Battalion, 5th Infantry Regiment “Bobcats”, Arctic Wolves Brigade Combat Team, 11th Airborne Division हिस्सा ले रही है. दोनों सेनाएं संयुक्त रूप से UAS और Counter-UAS ऑपरेशन, इंफॉर्मेशन वॉरफेयर, कम्युनिकेशन और लॉजिस्टिक्स जैसे अहम क्षेत्रों पर भी वर्किंग ग्रुप्स आयोजित करेंगी.
#WATCH | Delhi: Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj says, “… In today’s press conference, we have not made allegations but presented evidence… The Congress state president is saying that they had decided that the BJP should win in the Delhi elections, and AAP should not… pic.twitter.com/ya0WjnEYmg
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह आरोप नहीं बल्कि सबूतों के साथ खुलासा है कि दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने खुद माना कि उनकी पार्टी ने यह तय किया था कि दिल्ली चुनाव में BJP को जीतने देना है और AAP को हराना है. भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस की CEC (केंद्रीय चुनाव समिति) की मीटिंग में यह बात राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे तक पहुंचाई गई थी, और वहां से निर्देश मिला कि पूरी ताकत से AAP को हराना है. AAP नेता ने इसे एक गंभीर राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि अब यह सबूत पूरे देश के सामने आ चुका है कि कांग्रेस ने कथित रूप से BJP को फायदा पहुंचाने का खेल खेला.
#WATCH | Patna, Bihar: Congress leader Randeep Surjewala says, “The Voter Adhikaar Yatra has proven one thing: the voice of Bihar cannot be suppressed. The number of Bihar’s 6.5 million voters cannot be reduced… Bihar is the protector of the Constitution… Under Rahul Gandhi’s… pic.twitter.com/X9WGBCMRXI
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “मतदाता अधिकार यात्रा ने एक बात साबित कर दी है: बिहार की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता. बिहार के 65 लाख मतदाताओं की संख्या कम नहीं की जा सकती… बिहार संविधान का रक्षक है… राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार की गूंज एक बार फिर पूरे देश में सुनाई दे रही है…”
#WATCH | Delhi: On PM Modi’s visit to China, BJP leader Nalin Kohli says, “The Congress Party and its spokespersons should inform the public what the contents of the Memorandum of Understanding between the Communist Party of China and Congress are…Why did Rahul Gandhi choose to… pic.twitter.com/l4vBen9vcd
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रवक्ताओं को यह बताना चाहिए कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना और कांग्रेस के बीच हुए समझौते (MoU) की असलियत क्या है. नलिन कोहली ने सवाल उठाया कि डोकलाम विवाद के चरम पर राहुल गांधी क्यों चुपके से चीनी राजदूत से मिले थे और इस पर अब तक कोई स्पष्टता क्यों नहीं दी गई? उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने कभी यह नहीं बताया कि भारत की जमीन के इतने हिस्से चीन को क्यों सौंपे गए. बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन सहित वैश्विक मंचों पर रिश्तों को समग्र दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड उल्टे सवाल खड़े करता है.
मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई में जारी प्रदर्शन पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने विशेष सुनवाई में कहा कि प्रदर्शन के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट के सामने दिए गए अपने वचन का पालन नहीं किया. कोर्ट ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शहर को पूरी तरह ठप्प कर दिया है और तय शर्तों का उल्लंघन किया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे हालात स्वीकार्य नहीं हैं और प्रदर्शनकारियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है.
Bombay High Court, in an urgent hearing on the ongoing agitation in Mumbai, said that we had given permission for the protest with certain conditions, which have been violated by the protesters. The protesters have brought the city to a standstill and they have not followed their…
#WATCH | Ghaziabad, UP: On Legislative Assembly elections in Bihar, SP leader Shivpal Singh Yadav says, “INDIA alliance and Samajwadi Party, everyone will come together to ensure that BJP loses. The Vote Chori they did…is now understood by the public…we are awakening the… pic.twitter.com/TlDoVgDcNd
बिहार में विधानसभा चुनावों पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने गाजियाबाद में कहा, ” इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी, सभी लोग मिलकर भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने जो वोट चोरी की… उसे अब जनता समझ चुकी है… हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं. मैं सभी से एकजुट होने की अपील करता हूं ताकि हम भाजपा को हरा सकें.”
Powered by Blink CMS