Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: चार दशक से आतंकवाद झेल रहा भारत, पहलगाम हमले ने दिखाया इसका सबसे भयावह रूप : SCO समिट में PM मोदी – State Mirror Hindi

Updated on: 1 Sept 2025 9:49 AM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 1 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

#WATCH | At the Shanghai Cooperation Council (SCO) Members Session in Tianjin, China, Prime Minister Narendra Modi says, “India has been bearing the brunt of the terrorism for the last four decades. Recently, we saw the worst side of terrorism in Pahalgam. I express my gratitude… pic.twitter.com/TU3cAf1ibc
तियानजिन, चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि “भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है. हाल ही में पहलगाम में हमने आतंकवाद का सबसे वीभत्स रूप देखा.”
प्रधानमंत्री ने इस दौरान उन मित्र देशों का आभार भी जताया जिन्होंने भारत के इस कठिन समय में साथ खड़े होकर एकजुटता दिखाई. उन्होंने कहा कि SCO जैसे मंचों को आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद के खिलाफ साझा रणनीति और ठोस कार्रवाई पर फोकस करना चाहिए.
तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के सत्र की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने संगठन की उपलब्धियों और मूल्यों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि “24 साल पहले जब SCO की स्थापना हुई थी, तब हमने ‘शंघाई स्पिरिट’ को आधार बनाया था – जो आपसी भरोसा, आपसी लाभ, समानता, परामर्श, सभ्यताओं की विविधता का सम्मान और साझा विकास की भावना पर टिकी है.”
शी जिनपिंग ने याद दिलाया कि SCO पहला ऐसा मंच था जिसने सीमा क्षेत्रों में सैन्य विश्वास बहाली तंत्र (Military Confidence-Building Mechanism) स्थापित किया. उनके अनुसार, “हमने अपनी लंबी सीमाओं को संघर्ष की रेखा नहीं बल्कि दोस्ती, आपसी भरोसे और सहयोग का पुल बनाया.”
चीन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि SCO ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी ‘तीन बुराइयों’ के खिलाफ बहुपक्षीय कदम उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई है. साथ ही, कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सहयोग को भी निरंतर मजबूत किया गया है.
In his opening remarks at the SCO Members Session in Tianjin, Chinese President Xi Jinping says, “As early as 24 years ago, when it was founded, the SCO established the Shanghai spirit that is mutual trust, mutual benefit, equality, consultation, respect for diversity of… https://t.co/m3d0CG0s0l pic.twitter.com/VXybRA9LBU
VIDEO | Patna: RJD MP Manoj Jha says, “We were asking the reason for the deletion of voters from the Election Commission, but the BJP started defending. Today, our Voter Adhikar Yatra is culminating, but the message is there and it will remain… ‘Vote chor, gaddi chhor’ now… pic.twitter.com/obXwZfpgP5
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा, “हम चुनाव आयोग से पूछ रहे थे कि मतदाताओं के नाम क्यों हटाए गए, लेकिन बीजेपी बचाव में लग गई. आज हमारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन हो रहा है, लेकिन इसका संदेश हमेशा रहेगा. अब हर जगह यह नारा गूंज रहा है – ‘वोट चोर, गद्दी छोड़.’”
Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping, Russian President Vladimir Putin, and other Heads of States/Heads of Governments pose for a group photograph at the Shanghai Cooperation Council (SCO) Summit in Tianjin, China. (Source: DD News) pic.twitter.com/wVjtDU2DCW
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख तिआनजिन, चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में सामूहिक तस्वीर के लिए पोज़ देते हुए.
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए साथ आए।(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/gy7tsbe6fJ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए साथ आए.
नोएडा के सेक्टर-7 स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई, जहां दिव्यांगों के लिए सामान बनाया जाता था. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पांच दमकल गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल नोएडा फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. सुबह लगभग 10:45 बजे वह हवाई सर्वे शुरू करेंगे. इस दौरान वे कटरा जहां से श्री माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा शुरू होती है और किश्तवाड़ का जायजा लेंगे। किश्तवाड़ में हाल ही में बादल फटने और भूस्खलन से जन-धन की भारी हानि हुई है.
कांग्रेस विधायक गेनिबेन ठाकोर ने गुजरात सरकार से मांग की है कि महाराष्ट्र की तर्ज पर राज्य में भी गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाए. उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता चाहती है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले.
#WATCH | Tianjin, China: Visuals from outside the venue where the Shanghai Cooperation Council (SCO) will take place today pic.twitter.com/TJv7taNCdt
China के Tianjin शहर में आज शंघाई कोऑपरेशन काउंसिल (SCO) की बैठक होने जा रही है. बैठक से पहले वेन्यू के बाहर से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तैयारियां नजर आ रही हैं. यह बैठक क्षेत्रीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
#WATCH | Delhi | River Yamuna flows above the danger mark(Drone visuals from Loha Pul) pic.twitter.com/JSihlKOrd2
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. तेज बारिश और पहाड़ी इलाकों से आ रहे पानी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं. प्रशासन अलर्ट मोड पर है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News