Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल के दौरे पर जाएंगे नितिन नबीन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रोडमैप पर करेंगे चर्चा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 27 जनवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज देशभर के बैंकों में हड़ताल रहेगी, जिसके चलते कामकाज बंद रहेगा, लेकिन ATM-UPI की सेवाएं जारी रहेंगी. वहीं आज हिमाचल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जिसके चलते मनाली में स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे.
दूसरी ओर, भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौता हो गया है, जिस पर आज साइन होंगे और फिर डील का औपचारिक ऐलान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 30 जनवरी के बीच गोवा में होने वाले इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इधर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बजट सत्र की रणनीति को लेकर लोकसभा और राज्यसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी.
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. हरियाणा नंबर की अर्टिगा कार हादसे का शिकार हुई है. कार को टक्कर मारकर ट्रक चालक कई किलोमीटर तक उसे घसीट ले गया.
कोलकाता के आनंदपुर इलाके में एक वेयरहाउस/मोमो फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मलबे में अभी भी तलाशी जारी है. यह घटना 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) की सुबह हुई, जहां 15 घंटे से अधिक समय तक आग लगी रही. स्थानीय लोगों के अनुसार 20 से अधिक लोग लापता हैं और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.
BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार नितिन नबीन पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे, जहां वे दुर्गापुर में राज्य कोर टीम की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रोडमैप पर चर्चा होगी.
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बर्फीले तूफान ने तबाही मचा रखी है. भारी बर्फबारी, हाड़ जमा देने वाली ठंड और बारिश के कारण कई शहरों के हालात खराब हैं और अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका के अर्कांसस से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 2100 किलोमीटर एरिया में बर्फ जमी हुई है और आधे से ज्यादा अमेरिका में इमरजेंसी लागू है.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आह्वान पर आज देशभर के बैंकों में हड़ताल रहेगा, जिससे आज सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं. आज बैंकों में हड़ताल रहने से कामकाज पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है. इस बीच ग्राहक सेवाएं बिना रुकावट चलती रहेंगी. हालांकि हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं में कामकाज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कई कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे.
भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत फाइनल हो गई है. इस समझौते की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी. वहीं इस महत्वपूर्ण समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News