Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजनांदगांव और बिलासपुर कोर्ट को मिली बम की धमकियों के बाद मुख्यमंत्री ने क्या कहा? जानें – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 8 जनवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की याचिका और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ दर्ज याचिका पर सुनवाई होगी. वहीं आज BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर गए हैं. नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया है कि अमेरिका में जान गंवाने वाली महिला निकिता गोडिशाला का शव आज भारत लाया जा सकता है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Aaj Ki Taaza Khabar: TMC नेता कुणाल घोष ने कहा- ‘वे समझ गए हैं कि वे बुरी तरह हारने वाले हैं. चुनाव का दुरुपयोग करके उन्होंने वोट चोरी करने का प्रयास किया। वोट चोर भाजपा असली मतदाताओं को परेशान कर रही है. TMC के कार्यकर्ता पूरे राज्य में उतर गए और नागरिकों का साथ दे रहे हैं इसलिए अभी वे डाटा चोरी का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने जिस केस में रेड किया है अगर उसमें रेड की जरूरत थी, अगर जांच की जरूरत थी, अगर पूछताछ की जरूरत थी तो इतने दिन क्यों नहीं किए? आज जब चुनाव सामने है, I-PAC हमारे सलाहकार भूमिका में है. पूरे राज्य में प्रचार की नीति चुराने की कोशिश हुई है. TMC की नीति भाजपा के पास चली जाती और भाजपा उससे राजनीति करती. TMC इस डाटा चोरी का विरोध कर रही है.’

Aaj Ki Taaza Khabar: कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड और CM ममता बनर्जी के बयानों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- ‘ED-CBI हमारे देश की जांच एजेंसियां ​​हैं. उन्हें इनपुट मिलते हैं और वे उस पर कार्रवाई करते हैं. ED कोई नई संस्था नहीं है, ED और CBI प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में नहीं बनी हैं. ये पुरानी एजेंसियां ​​हैं. किसी भी व्यक्ति को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है.’

बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू गारमेंट दीपू दास की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार, पूर्व टीचर यासीन अराफात ने हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ चल रहे अत्याचारों के बीच इस घटना की दुनिया भर में निंदा हुई है.

कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “आज शाम 4 बजे हम सभी TMC कार्यकर्ता हर वार्ड, हर ब्लॉक में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. जो लोग SIR के काम में शामिल हैं, वे अपना काम करेंगे और बाकी लोग विरोध रैली में शामिल होंगे.”
लखनऊ के KGMU में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक के पीलीभीत के न्यूरिया स्थित घर पर कुर्की का नोटिस लगाया गया है.
उत्तर प्रदेश में दुद्धी से समाजवादी पार्टी के विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है.
बिहार की राजधानी पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके चलते पूरे परिसर को खाली कराकर कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है. उन्हें सोमवार रात सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है. सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उनका इलाज चल रहा है और वे स्वस्थ हो रही हैं.
बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने करीबी शारीकुल बारी की शादी में शिरकत करते हुए उत्तराखंड में नजर आए. इस निजी समारोह में आरजेडी और तेजस्वी यादव के करीबी कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखी गई.

शादी का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और सादगीपूर्ण रहा, लेकिन इसमें राजनीतिक हलकों से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी शामिल हुए. समारोह के दौरान तेजस्वी यादव अपने सहयोगियों और नेताओं के साथ सहज और अनौपचारिक अंदाज में दिखाई दिए.

सूत्रों के अनुसार, इस मौके पर आरजेडी के कई वरिष्ठ और युवा नेता भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह राजनीतिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है. कार्यक्रम में आपसी मुलाकात और संवाद का सिलसिला भी चलता रहा.

इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिन्हें समर्थकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. फिलहाल तेजस्वी यादव की यह उपस्थिति पूरी तरह निजी कार्यक्रम से जुड़ी बताई जा रही है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की हर्सूल जेल से बड़ी खबर आई है. यहां टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे शूटर अब्दुल मर्चेंट का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसे घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तेज रफ्तार कार ने हाईवे पर कहर बरपाया. हाईवे पर तेज रफतार कार ने पीछे से 2 कारों को ठोक दिया, जिसके चलते हाईवे पर चीख पुकार मच गई. सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर नौलखा बाईपास के पास हादसा हुआ, जिसमें तीनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हुईं और उनमें से किसी का अगला तो किसी का पिछला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के एयरबैग तक खुल गए थे.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी में पुलिस पोस्ट इलाके के पास चकरू में एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 से 12 लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया. मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मिनी बस का एक टायर खुलने से हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
पश्चिमी बंगाल में बीजेपी चुनावी मोड में है. इसलि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. इस दौरे का मकसद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करना और संगठन को और अधिक मजबूत करना है.

अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा भाजपा के जिला अध्यक्षों, पार्टी के विभिन्न विभागों के संयोजकों और ‘प्रवासी कार्यकर्ताओं’ को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल भाजपा की राज्य कोर टीम के साथ भी अहम बैठक करेंगे, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर सक्रियता को लेकर मंथन होगा.

भाजपा अध्यक्ष कोलकाता के तंगरा इलाके में आयोजित ‘डॉक्टर्स मीट’ में भी भाग लेंगे और विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे. लगातार दौरों और संगठनात्मक बैठकों के जरिए पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार करने में जुटी है.
राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग 17 वर्षीय खिलाड़ी ने होटल में कोच पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके चलते मामले मे FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. आरोप है कि कोच ने उसे परफॉर्मेंस समीक्षा के बहाने होटल लाया और कमरे में कथित तौर पर शोषण किया. घटना 16 दिसंबर की है.
पुलिस के अनुसार, खिलाड़ी दिल्ली में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी थी. कोच ने उसे फरीदाबाद के सूरजकुंड के होटल लॉबी में मिलने को कहा, यह कहकर कि वह उसकी परफॉर्मेंस की समीक्षा करेगा. आरोप है कि इस दौरान उसने लड़की को कमरे में बुलाया और इन घटनाओं को अंजाम दिया.
पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर फरीदाबाद की महिला थाना, NIT Faridabad में दर्ज की गई है. इसमें नोशनल स्तर की खिलाड़ी होने के कारण पीड़िता को नाबालिग मानते हुए POCSO एक्ट (धारा 6) और BNS की धारा 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस होटल और आसपास के CCTV फुटेज देख रही है.
अमेरिका ने बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को B-1/B-2 वीजा के लिए बांड जमा करने वाले 38 देशों की सूची में शामिल कर लिया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इन देशों से वीजा की अवधि के बाद भी ओवरस्टे की शिकायतें दर्ज की जा रही है. अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है.
वेबसाइट के अनुसार, इन देशों के पासपोर्ट धारकों को B-1 (व्यापार) या B-2 (पर्यटक) वीजा के लिए 5000, 10000 या 15000 डॉलर का बांड जमा करना होगा, जिसकी राशि वीजा साक्षात्कार के दौरान तय होगी. यह नियम 21 जनवरी से लागू होगा. बांड की राशि डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की फॉर्म I-352 के माध्यम से जमा करनी होगी और समय से अमेरिका छोड़ देने पर यह राशि वापस मिल जाएगी.
महाराष्ट्र में BMC चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. अंबरनाथ नगरपालिका के 12 पार्षदों ने BJP जॉइन कर ली है. कांग्रेस से निलंबित पार्षद ने भी पार्टी छोड़कर BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण ने यह जानकारी दी. अंबरनाथ में BJP ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जिसके बाद कांग्रेस ने अपने पार्षदों का निलंबन किया था. वहीं इस घटनाक्रम को चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है.
दिल्ली पुलिस तुर्कमान गेट पर हुई पत्थरबाजी के मामले में रामपुर के सांसद मोहिबुला नदवी से मामले में पूछताछ को लेकर नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहेगी. वे हिंसा से कुछ देर पहले फैज-ए-इलाही मस्जिद पर पहुंचे थे. वहां पर उनकी पुलिस कर्मियों के साथ बहस भी हुई थी. तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों को आइडेंटिफाई किया गया है, जिन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक फैसला किया है. उनके निर्देशानुसार अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिकी सुरक्षा के लिए आर्कटिक में बढ़ते खतरे के मद्देनजर ग्रीनलैंड को काफी महत्वपूर्ण बताया और ऐलान किया कि वे अगले सप्ताह डेनमार्क के विदेश मंत्री के साथ ग्रीनलैंड को लेकर बैठक करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टीम के साथ ग्रीनलैंड को खरीदने के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की है, लेकिन रुबियो का कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा के प्रश्न पर मिलिट्री एक्शन सहित सभी विकल्प खुले हुए हैं. रुबियो के साथ डेनमार्क विदेश मंत्री और वहां के सरकार के प्रतिनिधियों की बैठक डेनमार्क की सरकार के अनुरोध पर हो रही है.
सुप्रीम कोर्ट में आज सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी बी वराले की पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई स्थगित कर दी थी. जस्टिस कुमार ने कहा कि पीठ 8 जनवरी को इस पर सुनवाई करेगी.
मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है. आग लगने से भरे धुएं में दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. आग साकीविहार रोड स्थित नारायण प्लाजा यानी टेक्स सेंटर की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिस पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया, वहीं आग बुझाने के बाद बिल्डिंग के अंदर 2 युवकों के शव भी मिले.
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक होटल में गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया और किचन में आग लग गई. आग में झुलसने से किचन में काम कर रहे करीब 9 लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News