Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP में पेड़ से टकराई पुलिस कार, दरोगा की मौत, 5 घायल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News: आज 17 फरवरी है। केंद्रीय बजट के बाद राज्यों के बजट आना शुरू हो गए हैं। यूपी के बाद आज गुजरात और तमिलनाडु विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा यूपी विधानसभा में आज कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज हम विधानसभा का घेराव करेंगे। अमेरिका के रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है। बांग्लादेश में आज बीएनपी नेता तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आज की हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
Breaking News: आज 17 फरवरी है। केंद्रीय बजट के बाद राज्यों के बजट आना शुरू हो गए हैं। यूपी के बाद आज गुजरात और तमिलनाडु विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा यूपी विधानसभा में आज कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज हम विधानसभा का घेराव करेंगे। अमेरिका के रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है। बांग्लादेश में आज बीएनपी नेता तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आज की हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
यूपी के महाराजगंज में पुलिस की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई। साथ ही 5 लोग घायल हो गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने असम के मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

CEC Gyanesh Kumar, EC Dr Sukhbir Singh Sandhu and EC Dr Vivek Joshi, along with the CEO of Assam and senior officials of the Commission, hold meetings with recognised National & State political parties: ECI pic.twitter.com/cum7WMxYe4

#watch | Uttar Pradesh: Visuals from the Congress office in Lucknow, where the party workers have started gathering. The Congress party to 'gherao' the legislative assembly in protest against the state government. pic.twitter.com/7hmJ5Vvvsz
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर ठगी और उगाही करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान छिपे हुए स्पाई कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करते थे। इसके बाद वीडियो क्लिप्स को एडिट कर भ्रामक और आपत्तिजनक रूप दिया जाता था।

दिल्ली: सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 से शुरू हो रही हैं।

#watch | Delhi: The CBSE Class 10 and 12 Board Exams for 2026 commence today. Visuals from Sarvodaya Vidhyalaya, Moti Bagh.A student, Jamuna Thapa, says, "I am feeling nervous, yet excited to try something new. Preparation is going quite well. We'll know when we see the exam… pic.twitter.com/MKkfaLqZri
Tarique Rehman आज बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 60 वर्षीय तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार परंपरा से हटकर बंगभवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाज़ा में कार्यक्रम रखा गया है। राष्ट्रपति मोहमम्मद शाहबुद्दीन मंगलवार दोपहर जाटिया सांग्सद परिसर के साउथ प्लाज़ा में नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

मुंबई पुलिस ने आज गेटवे ऑफ़ इंडिया पर होने वाले इंडिया-फ़्रांस ईयर ऑफ़ इनोवेशन इवेंट के लिए साउथ मुंबई में बड़े रोड बंद की घोषणा की है। दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक पाबंदियां रहेंगी, खास सड़कें बंद रहेंगी और डाइवर्जन लागू रहेंगे।यह मुख्य इवेंट फ़्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के इंडिया विज़िट का हिस्सा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र इस बार 20 फरवरी से शुरू हो 18 मार्च तक चलेगा इस बार बजट सत्र 27 दिन तक चलने की संभावना है ओर राज्य सरकार की ओर से अस्थाई कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय को भेज दिया गया है इस पर अंतिम मोहर बिजनस एडवाइजरी कमेटी की अहम बैठक जो 19 फरवरी को होगी उसमें लगेगी। जबकि इन 27 दिनों में 13 दिनों का अवकाश के रहेंगे जबकि विधानसभा 14 दिनों तक चलेगी ओर इसकी शुरुआत 20 फरवरी को हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष के भाषण से होगी।
केंद्रीय बजट के बाद राज्यों के बजट आना शुरू हो गए हैं। यूपी के बाद आज गुजरात और तमिलनाडु विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News