Aaj Ki Taaza Khabar : NDA के सभी MPs के लिए 11 दिसंबर को डिनर होस्ट करेंगे PM मोदी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News: आज 7 दिसंबर है। राजस्थान के जयपुर में भव्य सम्मान दौड़ का आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से होगा। सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान दौड़ हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उधर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों लंदन जाएंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। गोवा में आग की घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक जताया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही पीएमओ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
Breaking News: आज 7 दिसंबर है। राजस्थान के जयपुर में भव्य सम्मान दौड़ का आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से होगा। सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान दौड़ हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उधर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों लंदन जाएंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। गोवा में आग की घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक जताया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही पीएमओ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के मुनवराबाद इलाके में दुकानों और फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.
गोवा क्लब आग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीएम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसी भी अवैध नाइट क्लब को नहीं चलने देगी. क्लब के मालिक सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें चीफ जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर और गैट मैनेजर शामिल हैं.
गोवा के क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई है. अब मृतकों का आंकड़ा सामने आया है कि कितने कहां के रहने वाले थे लोग थे. मरने वालों में उत्तराखंड के 5, दिल्ली के 4, नेपाल के 4, झारखंड के 3, महाराष्ट्र, यूपी और असम के 2-2, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग शामिल थे.
गोवा के मुख्यमंत्री ने बताया कि क्लब में आग सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से नहीं, इलेक्ट्रिक फायर क्रैकर्स की वजह से लगी. मामले की जांच की रिपोर्ट एक हफ्ते में आएगी. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया गया है. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को एनडीए के सभी सांसदों के लिए डिनर होस्ट करेंगे. वहीं, भाजपा की संसदीय दल की इस मंगलवार को सुबह 9.30 बजे संसद भवन परिसर में बैठक होगी.
नागरिक उड्यन मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो ने अब तक प्रभावित यात्रियों को कुल ₹610 करोड़ का रिफंड दिया है. साथ ही बताया कि पूरे भारत में 3,000 यात्रियों का सामान उनके घर पहुंचाया है.
श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है, जबकि अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं. चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण लगातार बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ है. इससे नदियों का जलस्तर ऐतिहासिक रूप से बढ़ गया है. पूरे शहर जलमग्न हो गए हैं. इस चक्रवात की चपेट में 25 जिले आए थे. इससे 6,11,530 परिवार प्रभावित हुए हैं.
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तान सीमा पर लगातार दूसरी रात भीषण झड़प हुईं. इनमें चार निर्दोष नागरिकों मौत हो गई और कई घायल हो गए. तालिबान ने पाकिस्तानी सेना पर बिना उकसावे के हमला करने का आरोप लगाया. झड़पों में महिलाएं व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. पिछले दो दिनों की झड़प के बाद स्पिन बोल्डक अस्पताल में 80 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है. पाकिस्तानी हमलों की वजह से सीमावर्ती इलाकों में विस्थापन बढ़ गया है.
गोवा सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने मामले की जांच शुरू कर दी. मालिक समेत अन्य 2 मैनेजर पर मामला दर्ज किया गया है. इनमें से एक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मालिक अभी फरार बताया जा रहा है.
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन किए और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

#watch | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Star cricketer Virat Kohli visits the famous Sri Lakshmi Narasimha Swamy temple in Visakhapatnam and offers special prayers at the temple today (Source : Temple Authorities) pic.twitter.com/7V1w0DzJxA
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद के साउथ भोपाल स्थित इलेक्ट्रोथर्म गार्डन में पीपीपी मॉडल पर विकसित ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया।

#watch | Gujarat: Union Home Minister Amit Shah inaugurated Oxygen Park developed on PPP model, in Electrotherm Garden, South Bopal of Ahmedabad. pic.twitter.com/DnH3snydon
बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया गया। हालांकि सतर्क रहते हुए पाकिस्तानी सेना ने हमला नाकाम कर दिया।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सलारपुर अंडरपास के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्र की मौत हो गई। हादसा इतनी भीषण था कि छात्र के सिर के टुकड़े सड़क पर फैल गए। यहां तक कि हेलमेट तक सड़क से चिपक गया।

उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक रेस्तरां में आग, 25 लोगों की मौत हुई है। गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां मृतकों के शव रखे गए हैं और घायलों को भर्ती कराया गया है।

बेंगलुरू में कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर ने विधान सौध में आयोजित विंटेज कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

#watch | Bengaluru | Karnataka Minister G Parameshwara flags off vintage car rally organized at Vidhana Soudha pic.twitter.com/e9lBgyv796

उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक रेस्तरां में आग लगने से 25 लोगों की मौत | उत्तरी गोवा के कलेक्टर कार्यालय ने प्रभावी निगरानी, ​​घटना प्रतिक्रिया और सार्वजनिक शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं।

Fire at a restaurant in North Goa’s Arpora, claiming 25 lives | Office of the Collector, North Goa issues emergency numbers in order to ensure effective monitoring, incident response and public grievance redressal. pic.twitter.com/YERGVRhthG
पश्चिम बंगाल में सनातन संस्कृति संसद ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लोक्खो कंठे गीता पाठ का आयोजन किया है, जहां 5 लाख लोग पवित्र भागवत गीता का पाठ करेंगे।

#watch | West Bengal | Sanatan Sanskriti Sansad organizes Lokkho Kanthe Gita Path where 5 lakh people will recite the Holy Bhagwat Gita at Brigade Parade Ground in Kolkata(Video Source: Sanatan Sanskriti Sansad Media Dept) pic.twitter.com/fXB4cAkSZl
छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ में जशपुर में ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई।

मप्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मदन महल स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में 5 लोग आ गए। इसमें महिला और बच्चे की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

उत्तराखंड के सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सुबह सरयू नदी के तट पर पहुंचे और वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया भी ली।
रायबरेली में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब लखनऊ से झारखंड और छत्तीसगढ़ जा रही एक तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए।

#watch | Ujjain, Madhya Pradesh: Bihar Minister Ashok Choudhary says, "…Recently, the Bihar elections have taken place, and the NDA government has been formed in Bihar with a huge majority. I came here to thank Baba and seek his blessings. May Mahakal give the leaders full… https://t.co/H2fZHcUKQI pic.twitter.com/rXm35oc38r
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में 7 दिसंबर को एक भव्य सम्मान दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से होगा। यह सम्मान दौड़ हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News