Aaj ki taaza khabar, Today Breaking News LIVE Update: मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन, महाराष्ट्र में झील टूटने से आई बाढ़ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj ki taaza khabar LIVE: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। टैरिफ को लेकर अमेरिका पर सभी निगाहें टिकी हुई हैं। 1 अगस्त से अमेरिका द्वारा घोषित टैरिफ कई जगहों पर लागू हो रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से आयात किए जा रहे सभी वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, ये सात अगस्त से लागू होगा। इसका असर भारत से निर्यात हो रही चीजों पर पड़ने वाला है। 31 जुलाई को संसद में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बयान के बाद इस पर चर्चा हो रही है।
वहीं भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्से बढ़ की चपेट में हैं।
वहीं बिहार चुनाव के मद्देनजर वहां के राजनीतिक हलचल भी तेज है। रक्षाबंधन के बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार में जनसभाएं करेंगे। इंडिया गठबंधन के नेता बिहार के सभी जिलों में रैलियां संबोधित करेंगे। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंडोह बांध के पास भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। माना जा रहा है कि कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है: साक्षी वर्मा, SP मंडी अधिकारी मौके पर हैं और मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
भंडारा, महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण आज सुबह सकोली की मुख्य झील टूट गई, जिससे आसपास के खेतों में बाढ़ आ गई

Bhandara, Maharashtra: Sakoli’s main lake breached early this morning following heavy rainfall, causing flooding in surrounding agricultural fields(Video Source – Sakoli Police) pic.twitter.com/0fn5g7o9Fh

Hanumangarh, Rajasthan: Due to continuous heavy rainfall across the district, District Collector Khushal Yadav has declared a one-day public holiday for all government and private schools and Anganwadi centers pic.twitter.com/DJdNUjtiWe

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 70+ देशों पर 10% से 41% तक रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए, भारत पर 25% शुल्क लगेगा ◆ 1 अगस्त से आदेश प्रभावी, चीन को डील फाइनल करने की डेडलाइन 12 अगस्त तक दी गई है◆ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन टैरिफ्स से अमेरिकी कंपनियों पर भी महंगाई और लागत का… pic.twitter.com/ZDeY1Xhrsa

AAP सांसद संजय सिंह ने भारतीय निर्यात पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ और इसके गंभीर आर्थिक और रणनीतिक प्रभावों पर चर्चा की मांग के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है। pic.twitter.com/3gO1PfVaKe
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री माणिकराव कोकाटे को महाराष्ट्र का नया खेल मंत्री नियुक्त किया गया है, उन्हें कृषि मंत्रालय से हटा दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री माणिकराव कोकाटे को महाराष्ट्र का नया खेल मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि उन्हें कृषि मंत्रालय से हटा दिया गया है। pic.twitter.com/3DRqoHv5yn

#watch करनाल: पश्चिमी यमुना नहर में कार गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई। महिला के पति की तलाश जारी है। (31/07) pic.twitter.com/QZFuTVFcQh
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने मैक्सिको को 90 दिनों का एक्सटेंशन दिया है। मेक्सिको पर 1 अगस्त से टैरिफ लागू हो रहा था, लेकिन ट्रंप ने इसे 90 दिन आगे बढ़ा दिया है। ट्रंप ने मैक्सिको के राष्ट्रपति से बात करने के बाद यह फैसला लिया है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News