Aaj Ki Taaza Khabar Updates: लखनऊ में कार ने ऑटो रिक्शा और पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर, 1 बच्चे की मौत, 4 घायल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi Updates: आज 13 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा तीर्थ भवन परिसर का अनावरण करेंगे. प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे. कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए कार्यालय होंगे. इसके साथ ही पीएम तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी को मिली जीत के जश्न शामिल होंगे. चुनाव आयोग की आज बंगाल के चुनाव अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक होगी. हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट पर सुनवाई होगी. बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत केस में आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी. कंगना पर आरोप है कि उन्होंने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

#watch | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास एक कार ने ऑटो रिक्शा और पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 4 व्यक्ति घायल हैं। pic.twitter.com/rRZcir9d92

#watch सलेम, तमिलनाडु: TVK की चुनाव अभियान बैठक में, पार्टी के केजी अरुणराज ने पार्टी चीफ विजय को 'सेंगोल' गिफ्ट किया। TVK की सलेम यूनिट ने उन्हें एक और 'सेंगोल' गिफ्ट किया।(वीडियो सोर्स: TVK) pic.twitter.com/LC0hG2vFxx
शिरडी एक्सप्रेस में धर्म के आधार पर एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला गरमाने लगा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है. वहीं जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र के अकोला जिले के अडगांव बुद्रुक गांव में गुरुवार शाम एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 6 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

#watch दिल्ली: कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एपस्टीन फाइल्स मामले में लगाए गए आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की। pic.twitter.com/ddl03BjyW1
दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस की टीमें चेकिंग के लिए जगहों पर पहुंच गई हैं. धमकी के बारे में पहला कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान में BD तमिल एजुकेशन को किया गया.

#watch तेलंगाना | निज़ामाबाद के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में नगरपालिका चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटिंग 11 फरवरी को हुई थी। pic.twitter.com/Pj1u9zBFkW

#watch गुरुग्राम (हरियाणा): शीतला माता मंदिर के पास एक वेडिंग फार्म में भीषण आग लग गई। फायर डिपार्टमेंट को सुबह 3:30 बजे आग की जानकारी मिली। आधा दर्जन से ज़्यादा फायर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे से ज़्यादा समय बाद आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।… pic.twitter.com/ramMVZlpl5

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे. वहां वो राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे
हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात गेजानी ने मेडागास्कर के तट पर भारी तबाही मचाई है. अधिकारियों के मुताबिक, इस शक्तिशाली चक्रवात से करीब 36 लोगों की मौत हो गई और हजारों घर बर्बाद हो गए.
नोएडा के सेक्टर 70 में एक कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई. फेज 3 पुलिस स्टेशन ने कार को नाले से निकाल लिया है. गनीमत ये रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News