Aaj Ki Taaza Khabar Updates: 'संसद में राहुल गांधी का व्यवहार असम्मानित था', शिवसेना नेता शायना एनसी का विपक्षी सांसदों पर आरोप – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi Updates: आज 10 फरवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। वहीं आज संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई है। आज शाम को ही साढ़े 4 बजे संसद की विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी.
उधर, आज कोर्ट में कंगना रनौत के मानहानि केस की सुनवाई होगी और पासपोर्ट सरेंडर याचिका पर बचाव पक्ष जवाब पेश करेगा। अभिनेता विजय अभिनीत फिल्म ‘जना नायकन’ के निर्माता ने मद्रास उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई होगी। असम में SIR के तहत आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
इधर, BJP अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार नितिन नबीन उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना आज ताजमहल का दीदार करने लाएंगी. वहीं सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पत्नी वेरोनिक्यू हर्मिनी संग आगरा जाएंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi Updates: आज 10 फरवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। वहीं आज संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई है। आज शाम को ही साढ़े 4 बजे संसद की विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी.
उधर, आज कोर्ट में कंगना रनौत के मानहानि केस की सुनवाई होगी और पासपोर्ट सरेंडर याचिका पर बचाव पक्ष जवाब पेश करेगा। अभिनेता विजय अभिनीत फिल्म ‘जना नायकन’ के निर्माता ने मद्रास उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई होगी। असम में SIR के तहत आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
इधर, BJP अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार नितिन नबीन उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना आज ताजमहल का दीदार करने लाएंगी. वहीं सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पत्नी वेरोनिक्यू हर्मिनी संग आगरा जाएंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, “आज संसद में हमने जो देखा वह बहुत दुखद है… जिस तरह से विपक्षी सांसदों और राहुल गांधी ने व्यवहार किया वह असम्मानित था… आज पूरे विश्व में संसद की गरिमा की चर्चा हो रही है…”

हरिद्वार, उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है, विपक्ष की दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे लोकसभा कैसे चल पाएगी…सत्ता दल वास्तविकता को छिपाना चाहता है और विपक्ष का दायित्व है कि वो सत्य को देश के सामने लाए…”

#watch हरिद्वार, उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है, विपक्ष की दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे लोकसभा कैसे चल पाएगी…सत्ता दल वास्तविकता को छिपाना चाहता है और विपक्ष का दायित्व है कि वो सत्य को… pic.twitter.com/IVoCRGnJHP
महाराष्ट्र: मुंब्रा बाईपास, देवी गांव के पास पहाड़ पर भीषण आग लग गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

#watch महाराष्ट्र: मुंब्रा बाईपास, देवी गांव के पास पहाड़ पर भीषण आग लग गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Sa8PEvmvtC
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।(तस्वीरें: एन. चंद्रबाबू नायडू/X) pic.twitter.com/RvsshxLCQB
मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: DM अंजनी कुमार सिंह ने कहा, “नगला कीरतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के कुछ बच्चे यहां(अस्पताल में) आए हैं। आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस था और मैनपुरी जनपद में 10 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दिए जाने का लक्ष्य था और सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई है और यह हर 6 महीने में दी जाती है…कीरतपुर गांव में ऐसा क्यों हुआ, यह जांच का विषय है…एक-दो बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली से कुछ दिक्कत हुई होगी…तो उसको देखकर अन्य बच्चे घबरा गए। अभी सभी बच्चे ठीक महसूस कर रहे हैं…इसकी जांच की जाएगी…”

#watch | मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: DM अंजनी कुमार सिंह ने कहा, "नगला कीरतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के कुछ बच्चे यहां(अस्पताल में) आए हैं। आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस था और मैनपुरी जनपद में 10 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दिए जाने का लक्ष्य था और सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल… https://t.co/llgRt2tFI3 pic.twitter.com/7fV8SW1rRd
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने कहा, “बजट में बांग्ला युवा शक्ति – एक नई स्कीम की घोषणा की जा रही है। स्कीम 1 अप्रैल से लागू होगी। दुआरे सरकार की तरह ही 294 कैंप लगाए जाएंगे। युवा और खेल, कृषि और माइनर सिंचाई, और बिजली विभाग वहां मौजूद रहेंगे।” उन्होंने कहा, “रमज़ान 19 मार्च से शुरू होगा। मेरी सभी से अपील है कि इसे शांति से मनाएं। होली भी आ रही है, हम इसे मनाते हैं।”

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने कहा, "बजट में बांग्ला युवा शक्ति – एक नई स्कीम की घोषणा की जा रही है। स्कीम 1 अप्रैल से लागू होगी। दुआरे सरकार की तरह ही 294 कैंप लगाए जाएंगे। युवा और खेल, कृषि और माइनर सिंचाई, और बिजली विभाग वहां मौजूद रहेंगे।"उन्होंने कहा, "रमज़ान 19 मार्च से… pic.twitter.com/FuSXUFB4pK
दिल्ली मंत्रिमंडल ने ‘दिल्ली लखपति बेटी योजना’ को दी मंजूरी! 2008 की लाडली योजना अब नए प्रारूप के तहत दिल्ली लखपति बेटी नाम से होगी शुरू. योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को मिलने वाली 36 हजार की राशि बढ़ाकर 56 हजार मिलेगी. अलग अलग पढ़ाव में ब्याज मिलाकर कुल रकम 1 लाख मिलेगी. ⁠योजना के तहत दिल्ली सरकार कुल 160 करोड़ खर्च करेगी. ⁠एक परिवार से दो बच्चियों को मिलेगा योजना का लाभ, दिल्ली की बच्चियों की बेहतर जिंदगी के लिए योजना मददगार रहेगी. ग्रेजुएशन पूरी होने पर बेटियों को 20 हजार की रकम मिलेगी.
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ से निकले। उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनके साथ हैं।

#watch दिल्ली: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ से निकले। उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनके साथ हैं। pic.twitter.com/jvb0By6yqt
कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मुझसे क्यों पूछते हो? जो आपको और हमें कयामत तक ले जाना चाहते हैं उनसे पूछिए, इसमें कयामत तक न्याय नहीं मिलेगा। क्योंकि जब पैसा चलेगा तो कयामत तक न्याय कैसे मिलेगा?…”

#watch दिल्ली: कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझसे क्यों पूछते हो? जो आपको और हमें कयामत तक ले जाना चाहते हैं उनसे पूछिए, इसमें कयामत तक न्याय नहीं मिलेगा। क्योंकि जब पैसा चलेगा तो कयामत तक न्याय कैसे मिलेगा?…" pic.twitter.com/fpt9Eml0PE
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं… इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे उनके लिए कोई जगह नहीं, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे नही तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है…”

#watch बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "… कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं… इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची, जो रामभक्तों पर गोली चला… pic.twitter.com/DsvC5QsOEU
गंगा की सफाई पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा आज किस हालत में है मां गंगा. आज दिल्ली में यमुना गंदी है तो यूपी में गंगा का क्या होगा? ग्राउंड वाटर का हुरा हाल है. ग्राउंड वाटर बुरी तरह खराब है. देश का पानी और हवा खराब है. प्राइवेट कंपनियां बता रही हैं कि हालात कैसे हैं?
स्वास्थ्य को लेकर गरीब हमेशा परेशान रहता है और बीजेपी प्रचार में आगे हैं.
अखिलेश यादव ने बजट पर सरकार के घेरते हुए कहा- अच्छे बजट की होती है तीन पहचान- गरीब की तरक्की, खुशहारी और मुस्कान.

अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा- अमेरिकी से ट्रेड डील नहीं, ढील हुई. ये लोग हवा में बातों का महल बना रहे हैं. सरकार ने 11 महीने इंतजार क्यों किया? इस बजट में pda के लिए कुछ नहीं है. ऐसा लग रहा है कि सरकार ने इनके लिए सोचना ही छोड़ दिया. पिछड़े पन को दूर करने के लिए कोई विजन नहीं है बजट में. बजट में जहां यूपी में जहां डबल इंजन की सरकार है, लेकिन उसके लिए कोई खास योजना नहीं है.
संभल हिंसा में आलम को 3 गोलियां मारने पर 9 जनवरी को स्थानीय कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. अनुज चौधरी इसके खिलाफ HC गए थे. FIR का आदेश करने वाले जज साहब पहले ही हट चुके हैं. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने FIR ऑर्डर पर भी रोक लगा दी है.
महाराष्ट्र की चंद्रपुर महानगर पालिका में बीजेपी और उद्धव की शिवसेना का गठबंधन हुआ है। बीजेपी की संगीता खांडेकर एक वोट से मेयर बनी हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कांग्रेस को नकारते हुए बीजेपी का हाथ थामा है। बीजेपी का सवा साल के लिए तो शिवसेना का सवा साल के लिए मेयर होगा। चंद्रपुर में उद्धव की शिवसेना के 6 पार्षद हैं, जो बीजेपी के साथ गए। वंचित के 2 पार्षद अनुपस्थित तो एमआईएम का एक पार्षद तटस्थ रहा। चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस नेता विजय वड़देट्टीवार के आपसी झगड़े का फायदा बीजेपी को मिला।
लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को दे दिया है।
संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 पर संसदीय संयुक्त समिति की बैठक आज होगी। बैठक में इन तीनों विधेयकों पर विस्तृत ब्रीफिंग दी जाएगी। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के प्रतिनिधि प्रस्तुति देंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ (कैम्पस लॉ सेंटर) के डीन और प्रतिनिधि भी पक्ष रखेंगे। राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि भी बैठक में ब्रीफिंग देंगे। इन तीन विधेयकों में गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या लगातार 30 दिन तक हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पदमुक्त करने का प्रावधान होगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन करके शरद पवार का हालचाल जाना है। शरद पवार को बीते दिन हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चेस्ट इंफेक्शन हुआ है, जिसके लिए उन्हें 4-5 दिन अस्पताल में रखा जाएगा।
भारत के साथ ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी की है। कई जगहों पर अमेरिका द्वारा इस डील में हासिल साहूलियतों में से एक यह भी है कि भारत अपनी डिजिटल सर्विसेज टैक्स (DST) को हटा देगा। भारत उन टैक्सों को खत्म करेगा जो बड़ी विदेशी कंपनियों (जैसे Google, Facebook) के डिजिटल व्यापार पर लगाए जाते थे। भारत ने ये भी माना है कि वो ऐसे डिजिटल व्यापार नियम बनाएगा जो डेटा, सॉफ्टवेयर वगैरह पर कोई सीमा शुल्क न लगने दें। इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए डिजिटल व्यापार आसान और सस्ता होगा लेकिन सरकार को इनसे टैक्स के रूप में मिल रही राशि घट जाएगी।
पंजाब के अमृतसर जिले में भारत पाकिस्तान सीमा से बीएसएफ ने 2 पैकेट हेरोइन के बरामद किए हैं. बीओपी शाहपुर से यह बरामदगी हुई है. बीएसएफ की 117 बटालियन की तरफ से ये बड़ी कार्रवाई की गई है. पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन आई. पूरे इलाके में बीएसएफ की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है.
पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में सरेआम 14 साल के लड़के की हत्या कर दी गई है। पुलिस हत्या करने वाले लड़को की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। नाबालिग लड़के के शव को नजदीकी हॉस्पिटल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा। पुलिस हत्या के पीछे की वजह भी पता लगाने में जुटी है।
बारामती से सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी तय हो गई है। रेवती सुले का विवाह सारंग अरुण लखानी के साथ तय हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस रिश्ते को तय कराने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। इसकी जानकारी सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान जारी है। ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के 2760 ठिकानों पर छापेमारी की है। 1895 लोग हिरासत में हैं और 1250 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 40 फरार अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। 12000 पुलिस कर्मियों की 2000 से ज्यादा टीमें की एक साथ दबिश देंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर चल रहे 72 घंटे के स्पेशल ऑपरेशन की वरिष्ठ अधिकारी खुद अगुवाई कर रहे हैं।
आज दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बतौर उपमुख्यमंत्री अपना कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले वे सिद्धिविनायक मंदिर मे दर्शन करेंगी और बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करने चैत्य भूमि जाएंगी। फिर दोपहर को होने वाली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगी। सुनेत्रा पवार आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगी। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री से मुलाकात की बात एनसीपी सूत्रों से कही जा रही है।

डिप्टी चीफ मिनिस्टर के ऑफिस ने बताया कि वह डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ लेने के बाद गुडविल विजिट पर जा रही हैं। सोमवार देर रात चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के बाद सुनेत्रा पवार के दौरे का खास महत्व है। स्टेट प्रेसिडेंट सुनील तटकरे और नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल भी दिल्ली दौरे पर उनके साथ रहेंगे ।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने झारखंड के 14 प्रवासी श्रमिकों के दुबई में फंसे होने की रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और नियंत्रण कक्ष प्रमुख से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। श्रमिकों ने पासपोर्ट जब्त करने, वेतन न देने और भारत न भेजने का आरोप लगाया है।
अरुणाचल प्रदेश की धरती भूकंप के झटकों से कांप गई है। भूकंप आधी रात के बाद करीब 12 बजकर 58 मिनट पर आया और पश्चिम कामेंग जिले में झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था, लेकिन भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News