Feedback
PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साल 2026 में भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. अफग़ानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसी बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये तक की कटौती की है. कटौती के बाद अब दिल्ली में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1580 रुपये हो गई है. मौसम विभाग ने पंजाब के कई ज़िलों में सोमवार को भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पढ़ें सोमवार सुबह की टॉप खबरें…
LPG Price Cut: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता… 51 रुपये तक घटे दाम, दिल्ली-मुंबई में अब ये नया रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये तक की कटौती की है. ताज़ा कटौती के बाद अब दिल्ली में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम होकर 1580 रुपये हो गई है. इससे पहले अगस्त महीने में भी इसके दाम घटे थे. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिया गया है.
हरियाणा-पंजाब के इन इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या है अपडेट
मौसम विभाग ने पंजाब के कई ज़िलों में सोमवार को भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर और शहीद भगत सिंह नगर शामिल हैं. इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी बरसात का येलो अलर्ट जारी है.
शी जिनपिंग अगले साल आ सकते हैं भारत… PM मोदी ने BRICS समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति को दिया निमंत्रण
PM मोदी ने रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साल 2026 में भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शी जिनपिंग ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया.
अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही! मलबे में तब्दील हुए घर, अब तक 9 की मौत… दिल्ली-NCR तक हिली धरती
अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है. भूकंप के तेज़ झटकों के चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है और 15 घायल हुए हैं. भूकंप इतना तेज़ था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए.
दिल्ली के व्यापारियों CM रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, दिवाली से पहले मिलेगा ₹1600 Cr का GST रिफंड
दिल्ली सरकार ने दीपावली से पहले व्यापारियों को ₹1600 करोड़ का लंबित जीएसटी रिफंड देने का ऐलान किया है, जो 2019 से अटका था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद इसकी घोषणा की है. CM ने इस कदम को दिल्ली के व्यापारी वर्ग को सम्मान देने और राजधानी की आर्थिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.
हाथ मिलाया, पीठ थपथपाई… ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस अंदाज में मिले PM मोदी और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन
SCO शिखर सम्मेलन में PM मोदी और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. इसमें पीएम मोदी एर्दोगन से गर्मजोशी से हाथ मिलाते और पीठ थपथपाते दिख रहे हैं. ये दृश्य इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि हाल के महीनों में भारत-तुर्की संबंध काफी तनावपूर्ण रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था.
नीतीश राणा ने तूफानी बैटिंग कर पलटा मैच… वेस्ट दिल्ली लायंस बनी DPL चैम्पियन
वेस्ट दिल्ली लायंस ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के लिए दूसरे सीज़न का ख़िताब जीत लिया है. दिल्ली में खेले गए ख़िताबी मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस को जीत के लिए 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने दो ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया. वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नीतीश राणा ने इस मैच में नाबाद 79 रन बनाए.
IPL से संन्यास के बाद अब इस लीग में खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन! ऑक्शन के लिए रजिस्टर कराया नाम
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईएलटी20 के ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है. ये लीग संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होती है. इस लीग के अब तक तीन सीज़न हो चुके हैं. बता दें कि आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अश्विन अब विदेशी टी20 लीग्स में खेलने के लिए योग्य हो चुके हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू