Feedback
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका-इजरायल के हमलों में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की जनता से मौजूदा शासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की. पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के समर्थन में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. मिडिल ईस्ट में बढ़ी इस टेंशन का असर भारतीय चावल निर्यातकों पर दिखने लगा है और एक्सपोर्टर शिपमेंट में रुकावट और पेमेंट में देरी का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक बुलाई. ईरान पर हुआ हमला रिजीम चेंज को लेकर था, लेकिन जानें कैसे खामेनेई शासन ने इसे गल्फ देशों में फैला दिया. पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
1. ‘बिना रुके ईरान पर और तगड़ा हमला करेंगे’, नेतन्याहू ने इजरायल के ‘अटैक पार्ट-2’ को दी मंजूरी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से सीधे अपील की है कि वे अपने देश की मौजूदा सत्ता के खिलाफ खड़े हों. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर ‘मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने’ की बात कही है. हालिया हमलों के बाद जारी वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का सैन्य अभियान ईरान की सत्ताधारी व्यवस्था को कमजोर करेगा और लोगों को उस शासन को चुनौती देने का मौका देगा, जिसे उन्होंने ‘आतंकी शासन’ बताया.
2. अली खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में उबाल, भीड़ ने अमेरिकी दूतावास के बाद UN बिल्डिंग में लगाई आग
पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू शहर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत पर ईरान के साथ एकजुटता जताई. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की आक्रामक नीतियों के विरोध में नारे लगाए. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्कर्दू में संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में आग लगा दी. बिगड़ते हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह शहर शिया बहुल है और अपने हिमालयी चोटियों के लिए प्रसिद्ध है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
3. ईरान संकट का दिखा असर, चिंता में भारत के चावल निर्यातक, शिपमेंट अटके… पेमेंट में भी देरी
ईरान वॉर टेंशन का असर (Iran War Tension Impact) दिखने लगा है. अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए अटैक के बाद ईरान ने भी जमकर मिसाइल अटैक किए. इस बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई. मिडिल ईस्ट में बढ़ी इस टेंशन का असर भारतीय चावल निर्यातकों पर दिखने लगा है और एक्सपोर्टर शिपमेंट में रुकावट और पेमेंट में देरी का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं. पहले से ही इस जंग का आशंका के बीच परेशानियां बढ़ती नजर आने लगी थीं.
4. पीएम मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, दिल्ली लौटने के बाद रात 9:30 बजे मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस यानी की कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक बुलाई है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज रात दिल्ली लौटने के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा है कि वो तमिलनाडु से लौटने के बाद आज रात लगभग 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे जिसके बाद CCS की बैठक होगी.
5. War of 12 Nations… जानिए कैसे खामेनेई शासन ने कई मुस्लिम देशों को जंग का हिस्सा बना दिया
मध्य पूर्व की राजनीतिक आग अब एक वैश्विक युद्ध की शक्ल ले चुकी है. जो लड़ाई ईरान बनाम अमेरिका और इजरायल की थी, उस युद्ध में खाड़ी के लगभग सभी देश झुलस रहे हैं. दुबई, अबू धाबी, रियाद, दोहा, मनामा जैसे शहर जो अपनी लग्जरी और रॉयल जिंदगी के लिए जाने जाते अब ईरानी मिसाइलों की मार से पस्त हैं. दुबई की शान बुर्ज खलीफा को ईरानी मिसाइल लगभग निशाना बना ही चुका था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू