Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 अप्रैल 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
ईरान ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमले को लेकर अमेरिका-इजरायल को चेतावनी दी और जंग में बयानबाजी तेज हुई. राघव चड्ढा ने आरोपों को साजिश बताया, जबकि कांग्रेस में राहुल गांधी के रुख पर मतभेद दिखे. ईरानी तेल से जुड़े जहाज को लेकर पेमेंट विवाद की खबरों पर सरकार ने सफाई दी है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें. 
पेमेंट की वजह से चीन की ओर मुड़ा ईरानी तेल से भरा जहाज? सरकार का आया जवाब
मिडिल ईस्‍ट में जंग के बीच अमेरिका ने समुद्र में स्थित ईरानी तेल से प्रतिबंध हटाया है, जिस कारण भारत समेत कई देश ईरानी तेल खरीदने को तैयारी हैं. इसी बीच, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरानी तेल से भरा एक जहाज भारत की ओर आ रहा था, लेकिन ‘पेमेंट से जुड़ी दिक्‍कतों’ के कारण उसे चीन की ओर मोड़ दिया गया. हालांकि अब इसपर सरकार का जवाब आया है.
‘यह बयानबाजी का वक्त नहीं’, जंग में भारतीयों की सुरक्षा पर PM नरेंद्र मोदी की कांग्रेस को चेतावनी
केरलम में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला रैली में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव तय है और LDF सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार जनता का रुख बदला हुआ है और NDA को व्यापक समर्थन मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भी निशाना साधा है.
‘हमारे न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से खाड़ी मुल्कों में रेडिएशन से मचेगी तबाही’, ईरान की US-इजरायल को चेतावनी
ईरान ने इजरायल और अमेरिका को साफ-साफ चेतावनी दे दी है कि न्यूक्लियर प्लांट पर हमला करना खतरनाक साबित हो सकता है. अगर इससे रेडिएशन निकलता है तो खाड़ी के मुल्कों में तबाही मच जाएगी. बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हुए हमले में अब तक एक शख्स की जान चली गई है.
धूप के बाद ‘बर्फबारी’ का मंजर… ग्वालियर में दोपहर बाद पलटा मौसम, ओलों के प्रहार से कांप उठा शहर, बाइक-कारों के शीशे टूटे
ग्वालियर में शनिवार का दिन किसी प्राकृतिक आपदा जैसा महसूस हुआ. सुबह की तीखी धूप के बाद दोपहर को अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि पूरे शहर में हाहाकार मच गया. भारी बारिश और बड़े आकार के ओलों ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है, जिससे जनजीवन और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है.
CBSE के इन बदलावों के बारे में आपने जाना! अब भाषा और लेवल के आधार पर होगी पढ़ाई 
CBSE अपने आने वाले सेशन 2026-27 के लिए बड़े बदलाव का ऐलान किया है. अब से 9वीं और 10वीं के छात्रों को 3 भाषाएं पढ़नी होगी. इसके साथ मैथ्स के साथ साइंस में भी दो लेवल होंगे. इससे छात्रों की सीखने की क्षमता और अच्छी होगी. इन बदलाव से वे केवल पढ़ाई पर फोकस नहीं करेंगे बल्कि नए स्किल्स भी सीखेंगे.
होर्मुज से आई राहतभरी खबर! ईरान ने जरूरी सामान ले जा रहे जहाजों को दी छूट
होर्मुज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. ईरान ने इस रास्ते से कुछ जहाजों को जाने के लिए अनुमित दे दी है. इसके साथ ही कुछ शर्त भी रखा है. दुनिया के लिए ये थोड़ी राहत की खबर है. लेकिन, रास्ता पूरा खुला नहीं है तो चिंता बरकरार है. दुनियाभर के कई मुल्कों में ऊर्जा संकट की वजह से उनकी इकोनॉमी बुरी तरह प्रभावित हो रही है.
ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक मंडराने लगा ड्रोन, मचा हड़कंप
मालदा के मालतीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर के पास एक संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया. जनसभा के बाद हेलिपैड पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ने ड्रोन देखकर पुलिस को तुरंत सतर्क रहने और जांच के निर्देश दिए. ड्रोन का स्रोत अब तक स्पष्ट नहीं है. हाल की हवाई बाधाओं के बीच इस घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच जारी है.
‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं…’, राघव चड्ढा ने ‘धुरंधर’ अंदाज में AAP को दिया जवाब
राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के आरोपों को झूठा बताया है. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ एक साजिश रची जा रही है. राघव के मुताबिक, वो पार्लियामेंट में जनता के मुद्दे उठाने गए हैं और एक दिन उनके खिलाफ फैलाया जा रहा झूठ जरूर बेनकाब होगा.
‘डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा सुरक्षित हमारी कैद में’, US पायलट की मां की दुआ पर ईरान का तीखा जवाब
लापता अमेरिकी पायलट की मां की भावुक अपील के बाद ईरान ने तीखा जवाब दिया है. ईरान ने कहा कि उनके बेटा डोनाल्ड ट्रंप के रहते ज्यादा खतरे में हैं और कैद में सुरक्षित रहेंगे. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब सिर्फ हथियारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बयानबाजी भी तेज हो गई है.
कांग्रेस में दरार! राहुल गांधी की लाइन से अलग बोल रहे ये 4 दिग्गज नेता
राहुल गांधी मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध पर भारत के रुख का विरोध कर रहे हैं. लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस के नेता दो गुटों में बंट गए हैं. पार्टी के अन्य दिग्गज नेता सरकार के रुख की तारीफ कर रहे हैं. एक तरफ राहुल गांधी एलपीजी संकट पर मोदी सरकार को घेर रहे हैं, दूसरी तरफ कमलनाथ संकट को नकार रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News