Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 अप्रैल 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच सैटेलाइट कंपनी प्लेनेट लैब्स ने संघर्ष वाले इलाकों की तस्वीरें दिखाने पर रोक लगा दी है. IPL 2026 के मैच नंबर-9 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से हरा दिया. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें. 
मौत के मुंह से बच निकला पायलट, भारी गोलीबारी के बीच ईरान से सुरक्षित खोज लाई अमेरिकी सेना
अमेरिका ने अपने उस पायलट को खोज निकाला है जो ईरान में गिराए गए F-15E स्ट्राइक ईगल के बाद लापता हो गया था. अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की रेस्क्यू टीमों को पायलट तक पहुंचने के लिए ईरान की धरती पर  ‘भारी गोलीबारी’ का सामना करना पड़ा. जिस पायलट को रेस्क्यू किया गया है वह अमेरिकी एयरफोर्स में वेपन सिस्टम्स ऑफिसर है.
ईरान युद्ध की सैटेलाइट तस्वीरों पर रोक, अमेरिकी आग्रह के बाद प्लेनेट लैब्स का फैसला
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच सैटेलाइट कंपनी प्लेनेट लैब्स ने ईरान और संघर्ष वाले इलाकों की तस्वीरें दिखाने पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी है. अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर लिए गए इस फैसले का मकसद दुश्मन देशों को इन तस्वीरों का इस्तेमाल हमले के लिए करने से रोकना है. अब 9 मार्च के बाद की कोई भी तस्वीर सार्वजनिक नहीं की जाएगी.
दिल्ली के ऊपर 1000 KM लंबा बादलों का घेरा… आंधी-पानी के साथ गिरेंगे ओले, IMD का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि करीब 1000 किलोमीटर लंबा बादलों का बैंड पूरे इलाके में फैल गया है. इस असामान्य मौसम की मुख्य वजह एक बेहद सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को इस वेदर सिस्टम का असर चरम पर था, लेकिन अब यह सिस्टम देश के अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है.
‘थोपा जा रहा कानून, ये मुस्लिमों को अधिकारों का उल्लंघन’, गुजरात UCC कानून को ओवैसी ने बताया असंवैधानिक
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात विधानसभा द्वारा हाल ही में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक और डिस्टर्बड एरिया एक्ट में संशोधन को असंवैधानिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि ये विधेयक मुस्लिमों के अधिकारों का उल्लंघन करता है. दरअसल, इस बिल में बल, दबाव या धोखाधड़ी से किए गए विवाहों के लिए सात साल की जेल की सज़ा का प्रावधान है.
सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा… 9 जजों की बेंच करेगी SC के फैसले की समीक्षा
CJI सूर्यकांत ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े विवाद में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई के लिए 9 जजों की संविधान पीठ का गठन किया है. यह पीठ 7 अप्रैल 2026 से नियमित सुनवाई शुरू करेगी, जिसकी अध्यक्षता खुद CJI करेंगे. 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर लगी पाबंदी को असंवैधानिक करार दिया था.
GT vs RR IPL 2026 Highlights: आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से हराया
IPL 2026 के मैच नंबर-9 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात को जीत के लिए 211 रन बनाने थे, लेकिन वो 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन बनाने थे. लेकिन तुषार देशपांडे ने उस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए.
‘भारत ने कुछ किया तो कोलकाता पर हमला करेंगे’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की भारत को गीदड़भभकी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी है कि किसी भी कार्रवाई का जवाब कोलकाता में दिया जाएगा.  उन्होंने फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन का आरोप भी लगाया, हालांकि इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. ख्वाजा की ये गीदड़भभकी हाल में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News