Agra News: 8 साल की बच्ची की हत्या करने वाला दरिंदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश – zeenews.india.com

Agra flour drum case: आगरा में 8 साल की मासूम की हत्या करने वाला शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. सुनील ने 8 साल की मासूम की गला काटकर हत्या कर शव को आटे के कनस्तर में छिपाया था.  
Trending Photos
Agra Minor girl killing Case: आगरा में आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से हत्या की थी.  हत्या करने के बाद उसने कमरे में पड़ा हुए खून को पानी से धोया. फिर इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया था. पुलिस लगातार कई टीम बनकार सुनील की तलाश में जुटी थी. सुनील घर में ही किराए पर रहता था. घटना के बाद तीन दिन से हत्यारोपी सुनील फरार चल रहा था.  इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. हत्यारोपी सुनील पर घटना के बाद 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था. 

मुठभेड़ में ढेर हुआ कातिल
पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी सुनील को घेर लिया.  इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए. कई राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया. पुलिस मुठभेड़ के दौरान लगी गोली के बाद सुनील को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

कमरे में बरामद हुआ था शव
ताजगंज क्षेत्र में 24 मार्च को 8 साल की बच्ची के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी. परिवार की तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया. बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं. खोजबीन के दौरान अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ. घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई थीं. अब वह आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Kaushambi Accident Update: अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक 8 लोगों की मौत से चीत्कार, छाती पीट-पीटकर रोते रहे परिजन
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News