Agriculture News Live Updates: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट – Kisan Tak

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 फरवरी से होगी बारिश
अयोध्या शहर में शीतलहर की स्थिति जारी, बढ़ी ठंड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे की छाई हल्की परत
पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट
यहां मौसम से जुड़ी खबरों के अलावा अन्य बड़ी खबरों पर गौर करें तो किसानों का आंदोलन चल रहा है और किसान नेता जगजीत सिंह डल्‍लेवाल का आमरण अनशन जारी है. हालांकि सरकार की ओर से बातचीत का ऑफर मिलने के बाद उन्होंने मेडिकल सहायता ली है. वहीं, किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयारी पूरी है. ऐसी तमाम खेती-किसानी और मौसम से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Live Updates…
उत्तर प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी. इसके साथ ही की क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होगी. वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 3 फरवरी से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है. 5 फरवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 31 जनवरी को यूपी के अलग अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा दिखाई देगा. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर से बलिया तक करीब 30 से ज्यादा जिलों में सुबह या देर रात के समय कोहरा छाया रहेगा.
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: शहर में शीतलहर की स्थिति जारी है। pic.twitter.com/hIfh8OQ46q
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की हल्की परत छाई हुई है।

(वीडियो इंडिया गेट से है।) pic.twitter.com/8Roiz8Sf5c
पहाड़ों में अभी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से दिन में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. इधर, उत्तर भारत में बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में कोहरे का अलर्ट जारी है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
Add Kisan Tak to Home Screen

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News