Air India का सफर हुआ महंगा, लेकिन ये 5 टिप्स दिलाएंगे सस्ता टिकट! सरचार्ज बढ़ने पर ऐसे बुक करें अपनी फ्लाइट – Asianet News Hindi

Flight Ticket Booking Tips: अगर आप भी आने वाले दिनों में कहीं घूमने या काम से फ्लाइट पकड़ने का प्लान बना रहे हैं, तो एअर इंडिया (Air India) ने आपकी जेब पर थोड़ा वजन बढ़ा दिया है। ग्लोबल मार्केट में विमान ईंधन (ATF) महंगा होने के कारण एयरलाइन ने 'फ्यूल सरचार्ज' बढ़ाने का फैसला लिया है। नए रेट्स बुधवार, 8 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगी। लेकिन घबराइए नहीं। महंगाई के इस दौर में भी सस्ता टिकट बुक करने के कुछ धांसू तरीके हैं। आइए जानते हैं एअर इंडिया के नए रेट्स क्या हैं और आप अपने पैसे कैसे बचा सकते हैं…
इस समय मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान में जंग चल रही है, जिसका असर फ्यूल पर पड़ रहा है। फरवरी 2026 के अंत में विमान ईंधन की जो कीमत लगभग 99 डॉलर प्रति बैरल थी, वह अब बढ़कर 195 डॉलर के पार पहुंच गई है। एअर इंडिया का कहना है कि लागत लगभग दोगुनी हो गई है, इसलिए सरचार्ज बढ़ाना मजबूरी है।
एअर इंडिया ने अब एक जैसा चार्ज वसूलने के बजाय 'जितनी दूरी, उतना पैसा' वाला नियम लागू किया है। 500 किमी तक की दूरी पर ₹299 एक्स्ट्रा, 501 से 1000 किमी पर ₹399, 1001 से 1500 किमी के लिए ₹549, 1501 से 2000 किमी के लिए ₹749 और 2000 किलोमीटर से ज्यादा के लिए ₹899 एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे। यह नियम एअर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होगा।
अगर आप सात समंदर पार जाने की सोच रहे हैं, तो झटका थोड़ा बड़ा है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के लिए करीब ₹23,000 (280 डॉलर) ज्यादा चुकाने होंगे। यूरोप और यूके के लिए करीब ₹17,000 (205 डॉलर) और सार्क देश जैसे नेपाल और श्रीलंका जाने के लिए 24 डॉलर से शुरुआत होगी।
आज रात 12 बजे से पहले बुकिंग
नए रेट्स 8 अप्रैल से लागू होंगी। अगर आप आज ही अपना टिकट बुक कर लेते हैं, तो आप इस बढ़े हुए सरचार्ज से बच जाएंगे।
इनकॉग्निटो मोड का यूज
टिकट सर्च करते समय हमेशा ब्राउजर की प्राइवेट विंडो (Incognito Mode) का इस्तेमाल करें। इससे वेबसाइट को पता नहीं चलेगा कि आप बार-बार टिकट देख रहे हैं और दाम नहीं बढ़ेंगे।
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स
एअर इंडिया के कई कार्ड्स पर फ्यूल सरचार्ज वेवर (छूट) या रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। बुकिंग के समय इन्हें रिडीम करना न भूलें।
कनेक्टिंग फ्लाइट्स आज़माएं
कभी-कभी डायरेक्ट फ्लाइट के मुकाबले कनेक्टिंग फ्लाइट का सरचार्ज और बेस फेयर मिलाकर सस्ता पड़ता है।
प्राइस अलर्ट सेट करें
गूगल फ्लाइट्स या अन्य ऐप्स पर अलर्ट (Price Alert) लगा दें। जैसे ही रेट्स थोड़े भी गिरें, तुरंत बुक कर लें।
इसे भी पढ़ें-वो 5 दिन जब Flight Tickets सबसे सस्ता! Grab the Offer
इसे भी पढ़ें-Early Morning या Midnight? जानें कब सबसे सस्ता मिलता है फ्लाइट टिकट
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News