Air India पर 1 करोड़ का जुर्माना, बिना सेफ्टी सर्टिफिकेट के उड़ाईं 8 उड़ानें, DGCA ने कहा- ऐसे भरोसा कम होता है – republicbharat.com

अपडेटेड 13 February 2026 at 23:53 IST
Air India Fined: भारतीय विमानन नियामक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया पर 1,10,350 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एयरलाइन द्वारा सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी करने के मामले में की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने अपने एक एयरबस ए320 (Airbus A320) विमान को अनिवार्य एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) के बिना ही 8 बार उड़ान भरने की अनुमति दी, जो यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ माना है।
यह घटना 24 और 25 नवंबर के बीच की है। एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे व्यस्त रूटों पर यात्रियों को लेकर 8 बार उड़ा, जबकि उस समय विमान के पास वैध एआरसी (ARC) नहीं था। एआरसी एक ऐसा वार्षिक प्रमाणपत्र है जो यह सुनिश्चित करता है कि विमान उड़ान भरने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और सभी तकनीकी मानकों को पूरा करता है। बिना इस परमिट के कमर्शियल उड़ानें संचालित करना विमानन नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
दिलचस्प है कि इस चूक का खुलासा एयर इंडिया की अपनी आंतरिक जांच में हुआ। एयरलाइन ने स्वीकार किया कि ‘सिस्टम में खामियां’ (Systemic Failure) थी और कैरियर में कम्‍प्‍लायंस कल्‍चर को बेहतर बनाने की तत्काल जरूरत है।
जांच में पायलटों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं; बताया गया है कि जिन पायलटों ने ये आठ उड़ानें भरीं, उन्होंने ‘स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर’ (SOP) का पालन नहीं किया और उड़ान से पहले जरूरी दस्तावेजों की जांच नहीं की।
5 फरवरी 2026 को जारी अपने आदेश में DGCA ने एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन को इस चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया है। संयुक्त महानिदेशक मनीष कुमार द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से विमानन सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और जनता का भरोसा कम होता है। एयरलाइन को यह जुर्माना राशि 30 दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया है।
टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के इस वेंचर के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है। पिछले साल जून में हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर हादसे (जिसमें 260 लोगों की जान गई थी) के बाद से एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था लगातार रडार पर है। इससे पहले भी नियामक ने आपातकालीन उपकरणों की जांच में लापरवाही और ऑडिट कमियों के लिए एयरलाइन को चेताया था। 
ये भी पढ़ें:  UP: ‘माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते हो और राम मंदिर…’, सदन में सपा पर जमकर बरसे CM योगी, कहा- यूपी में अब उपद्रव नहीं, उत्सव होता है
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 23:53 IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News