Ambala News: अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक ट्रेन का खाली इंजन गाड़ी को छोड़कर बदलने के लिए जा रहा था. इसी दौरान अचानक इंजन पटरी से उतर गया. घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर रेलवे कर्मचारी की टीम पहुंची,
Trending Photos
Ambala News: अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ट्रेन का खाली इंजन अचानक पटरी से उतर गया, जिससे रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि इस दौरान रेलवे का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं दिखाई दिया जो सरासर रेलवे की लापरवाही को दर्शाता है.
दरअसल, अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक ट्रेन का खाली इंजन गाड़ी को छोड़कर बदलने के लिए जा रहा था. इसी दौरान अचानक इंजन पटरी से उतर गया. घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर रेलवे कर्मचारी की टीम पहुंची, लेकिन रेलवे का कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं दिखाई दिया जो सरासर रेलवे की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है.
पटरी से उतरे इंजन के कारण रेल मार्ग बाधित हो गया, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. यात्रियों का कहना है कि पहले ही ट्रेन कई घंटे लेट चल रही थी और इंजन पटरी से गिरने की वजह से और भी ज्यादा ट्रेन लेट हो गई. वहीं एक यात्री तो ऐसा भी था, जिसकी दादी का देहांत हो गया था और वह अपनी दादी के अंतिम दर्शन करने के लिए अपने गांव जाना चाहता था, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से वह नहीं जा पाया.
ये भी पढ़ें: DJ पर कहासुनी बनी मौत की वजह, कुरुक्षेत्र में थार से कुचलकर युवक की हत्या
Input: AMAN KAPOOR
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.