Asha Bhosle Died: नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, इंडस्ट्री में पसरा मातम – AajTak

Feedback
आशा भोसले का निधन
ICU में हैं आशा भोसले
PM मोदी ने आशा भोसले की सेहत को लेकर जताई चिंता
सेलेब्स ने मांगी आशा भोसले के जल्दी ठीक होने की दुआ
आशा भोसले के दिल के करीब हैं पोती जनाई
सेलेब्स कर रहे  प्रार्थना
आशा भोसले को क्या हुआ है?
पोती ने दिया आशा भोसले का हेल्थ अपडेट
Asha Bhosle Passed Away: हिंदी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आई है. सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली. सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातस पसर गया है. सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं और दिल भारी है.  
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा.
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि आशा भोसले ICU में हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि, परिवार ने सिंगर की सेहत को लेकर अभी कोई नई जानकारी साझा नहीं की है. 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा- आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
Deeply concerned to hear that Asha Bhosle Ji has been admitted to hospital. Praying for her good health and a speedy recovery.
 
आशा भोसले की जबसे अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है, तभी से इंडस्ट्री में टेंशन का माहौल है. कई सेलेब्स सिंगर की सलामती की दुआएं कर रहे हैं. जनाई भोसले की पोस्ट पर एक्टर अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, संजय कपूर समेत कई सितारों ने सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआएं की हैं. 
 
जनाई भोसले अपनी दादी आशा भोसले के काफी क्लोज हैं. बीते दिन जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तब जनाई ने दादी और दिग्गज सिंगर संग तस्वीर शेयर करके उनका हेल्थ अपडेट दिया था. तस्वीर में दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखा जा सकता है. 
 
A post shared by Zanai Bhosle💜 (@zanaibhosle)
 
सिंगर आशा भोसले का हॉस्पिटल में इस समय ट्रीटमेंट चल रहा. देशभर में उनके करोड़ों फैंस उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं. 
सिंगर की हेल्थ को लेकर सामने आईं शुरुआती रिपोर्ट्स में पहले ऐसा दावा किया गया था कि आशा को कार्डियक अरेस्ट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, परिवार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. आशा की पोती जनाई ने अपने बयान में थकान और चेस्ट इंफेक्शन से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा किया है. 
उम्मीद की जा रही है कि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स आज सिंगर की हेल्थ को लेकर नया बयान जारी कर सकते हैं. हालांकि, अब तक कोई फ्रेश ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है. सभी लोग आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानने को बेताब हैं.  
आशा भोसले की सेहत को लेकर बीते दिन ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने सिंगर की हेल्थ को लेकर जानकारी दी थी. सबसे पहले उन्होंने ही बताया था कि आशा भोसले को उनके अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. 
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बीती रात सिंगर की हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी फैंस संग साझा की थी. जनाई ने X पर पोस्ट शेयर कर कहा- मेरी दादी, आशा भोसले को थकान और चेस्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवसी का ध्यान रखें. उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद है कि जल्दी सबकुछ ठीक हो जाएगा. हम आगे आपको पॉजिटिव अपडेट देंगे. 
 
My grandmother, Asha Bhosle due to extreme exhaustion and suffering a chest infection has been admitted to hospital and we request you to value our privacy. Treatment is ongoing and hopefully everything will be well and we shall update you positively.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News