Feedback
असम चुनाव 2026: गौरव गोगोई ने जोरहाट में डाला वोट
Kerala Assembly Election Live:केरलम में दो घंटें में 10 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
Kerala Assembly Election Live: केसी वेणुगोपाल ने अंबलपुझा में डाला वोट
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पूर्व CM वी. नारायणसामी ने डाला वोट
लोकतांत्रिक उत्सव में सभी को लेना चाहिए भाग: BJP नेता मृणाल
लोगों के भविष्य के लिए हर वोट जरूरी: राजीव चंद्रशेखर
Puducherry Election Voting Live: मतदान केंद्र पर रोबोट ने किया मतदाताओं का स्वागत
PM मोदी ने केरलम, असम, पुडुचेरी के मतदाताओं से की रिकॉर्ड तोड़ मतदान की अपील
Kerala Election Voting Live: तिरुवनंतपुरम में वोट डालने पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर
Kerala Election Voting Live: केरलम के LoP और कांग्रेस उम्मीदवार VD सतीसन ने डाला वोट
Kerala Election Voting Live: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने डाला वोट
Assam Election Voting Live: मतदान केंद्र के बार लगी वोटरों की लाइन
Vidhan Sabha Chunav Voting Live: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान शुरू, 1995 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
असम, केरलम (केरल) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक चरण में मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है और शाम 6 बजे तक चलेगा. चुनाव आयोग ने तीनों जगहों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
विधानसभा चुनाव के अलावा आज कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड में एक सीट, त्रिपुरा में एक सीट पर उपचुनाव होगा. वहीं, गोवा में भी एक सीट पर उपचुनाव होना था, लेकिन वहां के उपचुनाव पर HC ने रोक लगा दी है.
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. असम के 35 जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है. संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष रूप से माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच है, जहां मतदाता लाखों की संख्या में अपने भविष्य के जन प्रतिनिधियों को चुनने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं.
इसी तरह केरलम की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य में 2.71 करोड़ मतदाता आज मतदान करेंगे, जहां एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है तो यूडीएफ अपनी खोई जमीन तलाश रहा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है.
वहीं, पुडुचेरी के 9.50 लाख मतदाता भी आज 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज करेंगे.
चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें…
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई जोरहाट के डीसीबी गर्ल्स हाई स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों के बीच लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
VIDEO | Assam Elections 2026: Congress MP Gaurav Gogoi waits for his turn to vote at a polling booth set up at DCB Girls High School, Jorhat.#AssemblyPollsWithPTI#AssamPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/hKrvjA7cwx
केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती दो घंटें में केरलम में 10 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है. आयोग का अनुमान है कि तेजी से हो रहे मतदान से पिछले विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है, क्योंकि शाम छह बजे तक मतदान होना है.
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने अंबलपुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Congress General Secretary (Organisation) and MP K.C. Venugopal casts his vote at a polling station in Ambalapuzha. pic.twitter.com/kOMqrDhUO8
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने वीओसी सरकारी स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#WATCH | Puducherry Elections 2026 | Former Puducherry Chief Minister and Congress leader V. Narayanasamy casts his vote at the polling station at VOC Govt School. pic.twitter.com/UNHTNFCbf5
असम में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे बीजेपी नेता मृणाल सैकिया खुमताई कहा, ‘आज बहुत अच्छा लग रहा है. यह एक त्योहार जैसा है, एक चुनावी त्योहार. मैं सभी से अपील करता हूं कि लोगों बाहर आएं और इस लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लें. सभी को अपना वोट डालना चाहिए.’
VIDEO | Assam Elections 2026: BJP leader Mrinal Saikia arrives to cast vote at a polling booth in Khumtai, says, “It feels good today — it’s like a festival, an election festival. And I would like to appeal to everyone to come out and participate in this democratic festival.… pic.twitter.com/hNqjf3AQvq
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. तिरुवनंतपुर में मतदान करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सब कुछ महत्वपूर्ण है. हर मतदाता को बाहर आना चाहिए. आज ये उनका कर्तव्य है, यह उनका मौलिक अधिकार है कि वो आएं और राज्य के भविष्य पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.
VIDEO | Kerala Elections 2026: State BJP president Rajeev Chandrasekhar, says, “Everything is important. Every voter must come out. Today, it is their duty, it is their fundamental right to come and express their opinion on the future of the state.”#AssemblyPollsWithPTI… pic.twitter.com/88EgZv7WXL
निर्वाचन आयोग ने केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से कई नई पहल शुरू की हैं. इसी क्रम में आयोग ने पुडुचेरी में मतदाताओं के स्वागत के लिए एक रोबोट को तैनात किया है जो सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचने वाले मतदाताओं का स्वागत कर रहा है.
VIDEO | Puducherry polls 2026: Robot welcomes voters at polling booth in Puducherry.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#AssemblyPollsWithPTI#PuducherryPollsWithPTI pic.twitter.com/i1m4o92ZUo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम, असम और पुडुचेरी की जनता से विधानसभा चुनावों में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है.
पीएम ने कहा कि मतदाताओं की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी केरलम, असम और पुडुचेरी के लोकतांत्रिक मूल्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगी. मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर अपना वोट दर्ज कराने की अपील करता हूं.
PM Modi (@narendramodi) posts, “I call upon the people of Kerala to ensure massive participation in voting in the 2026 Assembly elections. Record participation will infuse energy into Kerala’s democratic ethos. I particularly request the youth and women of the state to come… pic.twitter.com/OaOj37Fghk
करेलम में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. पूरे राज्यों में सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए कतार में अपनी बारी इंतजार कर रहे हैं.
VIDEO | Kerala Elections 2026: State BJP president Rajeev Chandrasekhar waits in queue to cast his vote at a polling booth in Thiruvananthapuram. #AssemblyPollsWithPTI#KeralaPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bvkX6iakMx
केरलम के एलओपी और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#WATCH | Keralam LoP and Congress candidate from Paravur Assembly Constituency, VD Satheesan, casts his vote at the polling station in Kesari Government Arts and Science College in Ernakulam. pic.twitter.com/70AeFE7kSJ
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अपना वोट डालने के लिए गुरुवार को गुरुवयूर साउथ पार्ट के गुरुवयूर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के बूथ नंबर 137 पर पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया.
#WATCH | Guruvayur, Keralam: Union Minister Suresh Gopi arrives at Guruvayur Devaswom English Medium School in Guruvayur South Part booth number 137 to cast his vote. pic.twitter.com/1WEPeMNuJf
केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इसी बीच सीपीआई (एम) नेता एलमराम करीम ने मतदाताओं खास कर कोझिकोड के युवा मतादाओं से एलडीएफ के पक्ष में मतदान करने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि एलडीएफ ने चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करके अपनी विश्वसनीयता साबित की है… 2021 के चुनावों में किए गए 97% वादे पूरे किए जा रहे हैं और बाकी पर काम चल रहा है. राजनीतिक दलों के मामले में यह एक विश्व रिकॉर्ड है कांग्रेस ने कभी भी अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं…
#WATCH | Keralam Assembly Elections | Kozhikode: CPI(M) leader Elamaram Kareem says, “I appeal to the voters, particularly from Kozhikode district, to cast their vote in favour of LDF. The LDF has proved its credibility by implementing all promises given during the election…… pic.twitter.com/b3Kd8i5Ohy
असम में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं. इसी क्रम में दखिंगांव एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच एक युवा मतदाता का कहना है, ‘हमें उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो हमारे लिए सही काम करे. हमें देखना चाहिए कि कौन-सी पार्टी हमें अधिकतम सुविधाएं दे रही है.’
VIDEO | Assam Elections 2026: Voting set to begin shortly. Young voters start to arrive at Dakhingaon LP School polling booth. “We should vote for the party which will do reasonable work for us. We should see which party is giving us maximum facilities,” says a young voter.… pic.twitter.com/GE2B5ksasu
असम चुनाव 2026: दिसपुर के सरुमोतोरिया एलपी स्कूल मतदान केंद्र के बाहर मतदाता कतार में खड़े हैं. एक युवा मतदाता का कहना है, ‘इस बार मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि कई विवाद चल रहे हैं और मैं नतीजों को लेकर उत्साहित हूं. इस बार कई Gen-Z के लोग चुनाव लड़ रहे हैं, देखते हैं क्या होता है.’
VIDEO | Assam Elections 2026: Voters queue-up outside Sarumotoria LP School polling station in Dispur. A young voters says, “It is very challenging this time because many controversies are going on and excited for the results. Many Gen-Zs are contesting this time and let’s see… pic.twitter.com/FcOS6Dk3vr
असम, केरलम और पुडुचेरी की 296 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है.
VIDEO | Kerala Elections 2026: MoS Suresh Gopi arrives to cast vote at Guruvayur Devasom English Medium School, Thrissur.#AssemblyPollsWithPTI#KeralaPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/A3yZjuo1zy
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू