Cm yogi Azamgarh Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सोमवार को आजमगढ़ जिले में रहेंगे. उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
Trending Photos
वेदेन्द्र प्रताप शर्मा/आजमगढ़: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे. सीएम करीब डेढ़ घंटे के लिए जिले में रहेंगे. वे दोपहर बाद 3 बजे ग्राम मीरिया रेहड़ा में स्थापित दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण करेंगे. उनके दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है. कार्यक्रम को लेकर रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग दी.
सीएम करेंगे डेरी का उद्घाटन
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद आजमगढ़ के कन्धरापुर क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित ग्राम मीरिया रेहड़ा में श्रीबाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के अवशीतन केंद्र का लोकार्पण करेंगे. इस अवसर पर सीएम योगी जनसभा करना भी प्रस्तावित है. जानकारी के मुताबिक सूबे के सीएम आज दोपहर 3 बजे लगभग पहुंचेंगे जहां दुग्ध डेयरी का लोकार्पण करेंगे, उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुटा है.
दुग्ध अवशीतन केंद्र की क्षमता
इस दुग्ध अवशीतन केंद्र की क्षमता 40,000 लीटर प्रतिदिन है तथा अवशीतन केंद्र में कुल 165 ग्राम आच्छादित हैं एवं इसका दुग्ध उपार्जन करने वाली महिला सदस्यों की संख्या 3833 है.
इन महिला दुग्ध उत्पादकों द्वारा वर्तमान में 25,000 लीटर दुग्ध ग्राम स्तर पर संग्रह कर प्राप्त कराया जा रहा है. इस दुग्ध अवशीतन केंद्र को ग्राम स्तर पर 10 कार्मिकों द्वारा दुग्ध उपार्जन कार्य संपादित किया जा रहा है. इस दुग्ध अवशीतन केंद्र के संचालन के लिए कुल 18 दुग्ध संग्रहण मार्ग बनाए गए हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.
सीएम योगी का जनता दरबार
आज सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी. आम जनता के साथ CM योगी आदित्यनाथ ने बातचीत की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. आज बीजपी के स्थापना दिवस है और इस मौके पर सीएम योगी ने बधाई दी है.
UPPSC RO/ARO 2023 Result: यूपीपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, जानें किसने किया टॉप
LPG से अंडे की खरीद तक…एक क्लिक में जानिए 1 अप्रैल से यूपी में क्या-क्या बदलेगा?
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.