Bagaha News: बगहा में फाइलेरिया के खिलाफ 'महायुद्ध', रमजान से पहले मुस्लिमों को दी जा रही तरजीह – Zee News

Bagaha News: नेपाल और उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा में रमजान पूर्व अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता के आधार पर पहले अल्बेंडाजोल दवा खिलाई जा रही है. जबकि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत करीब साढ़े चार लाख परिवारों को पेट के कीड़े की दवा समेत फाइलेरिया से बचाव का डोज दिया जा रहा है. दरअसल, 27 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसी लक्ष्य के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरनाटांड़ सिधाव औऱ वाल्मीकि नगर समेत बगहा दो शहरी पीएचसी क्षेत्र में मंगलवार से 17 दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की भव्य शुरुआत की गई है. 
अभियान में सभी आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता और पैड मोबाइलाइजर सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. खुद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज के नेतृत्व में डोर टू डोर अभियान को गति दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 10 फरवरी से 27 फरवरी तक अभियान चलेगा. 18 फरवरी से रमजान माह की शुरुआत होने के लिहाज से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पहले दवा खिलाना सुनिश्चित किया गया है, ताकि किसी को दवा लेने में कोई दिक्कत न हो.
अभियान के पहले दिन घर-घर जाकर लाभार्थियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गईं. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के निर्देश पर 11 फरवरी को महा अभियान आयोजित किया गया है. इस दिन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर उनके कैचमेंट एरिया में रहने वाले परिवारों, जीविका दीदियों, जीविका सदस्यों औऱ आसपास के लोगों को दवा सेवन कराया जा रहा है. इसके बाद 12 फरवरी से पुनः हाउस-टू-हाउस अभियान चलाया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, अभियान के अंतिम तीन दिन 25 से 27 फरवरी तक सभी सरकारी औरनिजी विद्यालयों, निजी संस्थानों, बगहा जेल, अनुमंडल कार्यालय, चीनी मिल, प्रखंड मुख्यालय, नगर पालिका परिषद, पुलिस लाइन, एसएसबी कैंप सहित अन्य कार्यालयों में दवा का डोज दिया जाएगा. खास बात यह है की हर छठे दिन के बाद सातवें दिन एमडीए मॉक-अप राउंड आयोजित होगा, जिसमें छूटे हुए लाभार्थियों को भी दवा दी जाएगी. 
इस सम्बन्ध में बगहा 2 सिधाव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेश सिंह नीरज ने बताया कि प्रत्येक टीम कम से कम 20 घरों का भ्रमण करेगी. सभी सुपरवाइजरों को माइक्रोप्लान, दैनिक रिपोर्ट, वॉल मार्किंग, परिवार रजिस्टर औऱ ओआरएस पैकेट साथ रखना अनिवार्य है. दवा सेवन के दौरान निर्देश दिया गया है कि खाली पेट दवा कतई नहीं दी जाएगी. एलबेंडाजोल की गोली चबाकर खिलाई जाएगी.
बीमार, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं दी जाएगी. किसी भी प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर या 102 एंबुलेंस सेवा का उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं जिसमें 4.50 लाख परिवार को योजना का लाभ दिलवाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
रिपोर्ट: इमरान अजीज
ट्रेन्डिंग फोटोज़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News