Bakrid 2026: ईद पर बिकने आया 31 लाख का भैंसा, 10 kg दूध, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स खाकर हुआ तगड़ा – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में 28 मई को मनाई जाने वाली बकरीद को लेकर पशु बाजारों में काफी हलचल है. हापुड़ का फेमस पशु बाजार भी इन दिनों लोगों की भारी भीड़ से गुलजार है. यहां दूर-दराज जिलों से पशु व्यापारी अपने पशुओं को बेचने के लिए पहुंच रहे हैं. जबकि खरीदार भी बड़ी संख्या में बाजार का रुख कर रहे हैं. इस बाजार में बिकने आए एक तगड़े भैंसे ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा हुआ है. इसकी खुराक और कीमत को लेकर यहां हर कोई हैरान है.
हापुड़ के पशु बाजार में चर्चित भैंसे की कीमत 31 लाख रुपए बताई जा रही है. पशु व्यापारी का दावा है कि भैंसे की 21 लाख रुपए तक की बोली लग चुकी है. हालांकि पशु व्यापारी को इसके और ज्यादा दाम मिलने की उम्मीद है. बता दें कि अपनी खास देखभाल और खान-पान की वजह से यह भैंसा पूरे बाजार में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. भैंसा दिखने में बेहद तगड़ा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी देख-रेख पर बहुत पैसा खर्च किया गया है.
रोज 2 घंटे होती है भैंसे की मसाज
पशु व्यापारी के मुताबिक, यह भैंसा किसी वीआईपी से कम नहीं है. इसे हर रोज सुबह शाम पांच-पांच किलो दूध पिलाया जाता है और दिन में खूब सारे ड्राई फ्रूट भी खिलाए जाते हैं. इतना ही नहीं, यह भैंसा रोज करीब 2 किलोग्राम देसी घी का सेवन भी करता है. इस तरह की डाइट इसे बहुत पसंद है. इसके अलावा, इसकी फिटनेस और चमक बनाए रखने के लिए रोजाना करीब 2 घंटे तक मसाज भी की जाती है.
भैंसा देखने दूर-दूर से आ रहे लोग
हापुड़ के पशु बाजार में इस भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं. हर कोई इसकी कीमत और शाही ठाठ को लेकर चर्चा करता नजर आ रहा है. बता दें कि हर साल बाजार में कई ऐसे पशु सामने आते हैं जो अपनी डाइट, कीमत और अनोखी नस्ल की वजह से काफी सुर्खियों में आ जाते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News