Bangladesh Hindu: हिन्‍दुओं के ल‍िए नर्क बना बांग्‍लादेश, लेकिन नोबेल वाले यूनुस के विदेश मंत्री की तो सुन‍… – News18 हिंदी

बांग्‍लादेश में जब से अंतर‍िम सरकार बनी है, भारत के साथ रिश्ते खराब होते जा रहे हैं. ह‍िन्‍दुओं पर हमले हो रहे हैं. उनके मंद‍िरों को निशाना बनाया जा रहा है. शुक्रवार को चटगांव में एक ह‍िन्‍दू मंदिर को निशाना बनाया गया. फ‍िर भैरव में इस्‍कॉन मंद‍िर पर हमला हुआ. खुलेआम ह‍िन्‍दुओं को काटने की अपील की जा रही है.भारत ने विरोध जताया तो अब बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री भारत को ही दोषी ठहराने लगे. विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि भारत को बांग्लादेश की चिंताओं का समाधान करना होगा और इससे दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों को सुधारने में मदद मिल सकती है. रिश्ते सुधारना हमारी नहीं, भारत की ज‍िम्‍मेदारी है.
बांग्‍लादेश में हिन्‍दू समुदाय पर हमले तेज हो गए हैं. शुक्रवार को भीड़ ने चटगांव में तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की. हिंदू विरोधी और इस्कॉन विरोधी नारे लगाए. ज‍िन मंद‍िरों में तोड़फोड की गई, उनमें शांतनेश्वरी मातृ मंदिर, शोनी मंदिर और शांतनेश्वरी कालीबाड़ी मंदिर शामिल थे. ये बांग्‍लादेश के सबसे प्राचीन और सबसे बड़े मंदि‍रों में से एक माने जाते हैं. उधर, बांग्‍लादेश की सरकार इस्कॉन से जुड़े लोगों के बैंक खातों को फ्रीज कर रही है.
Yesterday, one of the satsang bhavans (congregation center) in Bhairav was vandalized. No devotee was injured. pic.twitter.com/eKpPbwMRNC
— Yudhistir Govinda Das (@yudhistirGD) November 30, 2024

तौहीद हुसैन ने बांग्‍लादेश में हिन्‍दुओं की सुरक्षा को लेकर कोई बात नहीं की.चटगांव और पंथरघाट में हिन्‍दू मंद‍िरों पर हमले का कोई ज‍िक्र नहीं क‍िया. लेकिन पुरानी बातों का जिक्र करते हुए भारत को ही कठघरे में खड़ा कर द‍िया. उन्‍होंने कहा, बांग्लादेश की पिछली सरकार ने भारत की चिंताओं का समाधान किया, लेकिन भारत ने बांग्लादेश की चिंताओं का समाधान नहीं किया. दक्षिण एशियाई नीति एवं प्रशासन संस्थान की ओर से आयोज‍ित गोलमेज सम्‍मेलन में तौहीद हुसैन ने कहा, तीस्ता जल बंटवारे या सीमा पर हत्याओं पर कोई प्रगति नहीं हुई है. युद्ध के अलावा किसी अन्य देश में ऐसी हत्याएं नहीं होती हैं.

Tags: Bangladesh news, India vs Bangladesh, World news

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News