Begusarai News: बेगूसराय में 12 वर्षीय छात्र का अपहरण, नशीला पदार्थ सूंघाकर सुनसान खेत में फेंका… 6 घंटे… – Zee News

Begusarai News: बेगूसराय में अपराधियों ने एक 12 साल के छात्र का अपहरण किया और उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर खेत में फेंक दिया. करीब छह घंटे बाद बच्चे को होश आया तो वह खेत से दौड़ता हुआ जिला चौक पहुंचा, जहां मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी.
Trending Photos
Begusarai News: बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है, जहां अपराधियों ने एक 12 वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया. अपराधियों ने छात्र को पहले नशीला पदार्थ सुंघाया, उसके बेहोश हो जाने पर उसका अपहरण किया और खेत में फेंक दिया. जब छात्र को होश आया तो वो वहां से किसी तरह भाग निकला और सड़क पर आकर चिल्लाना शुरू कर दिया. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास को लोग छात्र के पास आए और इस बात की जानकारी परिजनों को दी. 

छह घंटे बाद बच्चे को आया होश
पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव का है. करीब छह घंटे बाद जब बच्चे को होश आया तो वह खेत से दौड़ता हुआ जिला चौक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपहृत छात्र की पहचान बजरंगी कुमार (पांचवीं कक्षा का छात्र) के रूप में हुई है. छात्र के चाचा और मटिहानी-2 पंचायत के उपमुखिया गोरे लाल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने मटिहानी थाना को सूचना दी. साथ ही बच्चे की तस्वीर फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गई.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में ठेकेदार की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर घायल

Add Zee News as a Preferred Source

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे जिला चौक के समीप एक सुनसान खेत की ओर से बच्चा रोते और चिल्लाते हुए सड़क की ओर भागता हुआ आया. वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बच्चे को बैठाकर पानी दिया और परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. बच्चे की हालत गंभीर थी और वह अर्ध बेहोशी की स्थिति में था. आनन-फानन में उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है. होश में आने के बाद बच्चे ने परिजनों को बताया कि दो व्यक्ति उसे घर के पास से बाहर ले गए थे. इसके बाद दो अन्य लोग दुकान के पास मिले. उनके हाथ में कुछ था, जिसे उन्होंने उसकी नाक में सुंघा दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गया. जब उसे होश आया तो वह खुद को सुनसान खेत में पाया और वहां से दौड़ते हुए बाहर निकला. 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस सक्रिय हो गई. मटिहानी थाने के पदाधिकारी ने बताया कि दोपहर से ही बच्चे के गायब होने की सूचना पर पुलिस जांच और तलाश में जुटी थी. शाम में बच्चे बेहोशी के हालात में मिलने की सूचना मिली. उन्होंने बताया है कि परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि किसी ने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे नशीली पदार्थ खिलाकर बेहोश कर एक खेत में फेंक दिया. फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार, बेगूसराय
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News