Begusarai News: साहेबपुर कमाल में चोर की गुंडागर्दी, रंगे हाथों पकड़े जाने पर दुकानदार पर तानी पिस्टल; हथिय… – Zee News

Begusarai News: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में बैटरी चोर जब रंगे हाथ पकड़ा गया तो दुकानदार पर पिस्टल तान दी. इतना ही नहीं, उसने धमकाते हुए गोली भी चला दी, गनीमत रही कि गोली दुकानदार को गोली नहीं लगी. इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
Trending Photos
Begusarai News: बेगूसराय से एक बार फिर गुंडागर्दी और अपराध से जुड़ी एक घटना सामने आई है. साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस फुटेज में एक युवक हाथ में हथियार लहराते हुए एक ग्रिल की दुकान पर आता है, दुकानदार को धमकाता है और फिर गोली चला देता है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चौकी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में हुई बताई जा रही है. आरोप है कि चौकी गांव का रहने वाला करे लाल महतो (बादी महतो का बेटा) विकास शर्मा की ग्रिल की दुकान के ठीक सामने अपनी मोटरसाइकिल से बैटरी चुरा रहा था.

इसी दौरान उसने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. जब दुकानदार ने चोरी का विरोध किया, तो आरोपी गुस्से से भड़क उठा और बहस करने लगा. पलक झपकते ही, उसने अपनी जेब से एक देसी पिस्तौल निकाली और दुकानदार को धमकाते हुए गोली चला दी. गनीमत रही कि गोली दुकानदार को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिससे स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया गया. सूचना मिलते ही, साहेबपुर कमाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस बीच, ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि इस मामले से जुड़े कुछ पक्ष घटना के होने से ही इनकार कर रहे हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है. हालांकि, जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में भीषण अग्निकांड, सिलेंडर ब्लास्ट में 3 महीने के मासूम समेत तीन की मौत

Add Zee News as a Preferred Source

मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इस मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यह गौरतलब है कि बिहार में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं की बाढ़ राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय निवासी प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
रिपोर्ट: जितेंद्र चौधरी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News