Bettiah News: बेतिया से मोतिहारी तक पुलिस की छापेमारी, ज्वेलर्स शॉप लूटने की योजना फेल, हथियार सप्लायर समेत… – Zee News

Bettiah News: बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मझौलिया बाजार से चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. इनके पास से दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में मोतिहारी से हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी का भी खुलासा हुआ, जिसे वहां की पुलिस ने पकड़ लिया. सभी अपराधी किसी बड़े वारदात की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो गए.
Trending Photos
Bettiah News: बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. सभी अपराधियों को मझौलिया बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान के पास से पकड़ा गया. इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीपीओ विवेक दीप ने किया, जिन्हें बेतिया एसपी शौर्य सुमन द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है.

गुप्त सूचना पर बनी पुलिस टीम
एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बेतिया एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मझौलिया में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हुए हैं. सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और देर शाम मझौलिया बाजार में छापेमारी की गई. ज्वेलर्स की दुकान के पास से पुलिस ने अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान इनके पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

निशानदेही पर दो और गिरफ्तार
पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से भी जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और इसके लिए हथियारों की खरीद की गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

मोतिहारी से हथियार सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार
जांच में यह भी सामने आया कि इन अपराधियों को पिस्टल मोतिहारी के एक युवक ने बेची थी. बेतिया पुलिस की सूचना पर मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को भी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.
रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News