वामिका गब्बी 32 साल की हैं। उनका जन्म 29 सितम्बर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता गोवर्धन गब्बी ऑथर हैं, जो हिंदी और पंजाबी भाषाओं में लेखन का काम करते हैं। वामिका ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए किया है।
वामिका गब्बी को उनका उनके पिता गोवर्धन गब्बी ने दिया है। खुद वामिका ने यह खुलासा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में उस वक्त किया था, जब वे वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla के 3.03 मिनट के ट्रेलर में दिखे 7 स्टार, 2 को छोड़ सब 50 पार, एक की हो चुकी मौत
वामिका ने कपिल शर्मा के शो में अपने नाम के पीछे की कहानी बताते हुए कहा था, “जब मेरे पापा ने मेरा नाम वामिका रखा तो उन्हें बहुत गर्व था। उन्होंने मुझे बताया कि इसका मतलब Queen Of Wind (हवा की रानी) होता है । बड़ी होते वक्त मुझे यह नाम बेहद अनोखा और कूल लगता था।”
वामिका गब्बी ने कपिल के शो में आगे बताया था, “सालों बाद जब मैंने पड़ताल की तो पता चला कि इसका असली मतलब Process Of Love (प्यार की प्रक्रिया) होता है। मैं हैरान थी। जब मैंने यह पापा को बताया तो वे हैरान रह गए। क्योंकि इतने सालों तक उन्हें अपनी बात पर पूरा यकीन था और उन्हें ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि इसका मतलब यह होगा।”
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Trailer: कॉमेडी में हॉरर का जबरदस्त ट्विस्ट, 3.03 मिनट का ट्रेलर कर देगा लोटपोट!
असल में वामिका संस्कृत भाषा का शब्द है। यह वामा शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ बायां होता है। वामिका का असली मतलब वाम अंग में विराजने वाली होता है। या यूं कहें कि भगवान शिव की अर्धांगनी माता पार्वती को दर्शाता है। इसका अर्थ देवी दुर्गा, सौम्य, सुंदर और ऊर्जा से भरी हुई भी होता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।