BIC में दोबारा होगी MotoGP की एंट्री, यूपी सरकार के साथ MoU साइन हुआ – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
भारत में मोटो जीपी जैसे अंतरराष्ट्रीय रेसिंग इवेंट्स की वापसी हो सकती है। इसके लिए यूपी सरकार ने एक MoU पर हस्‍ताक्षर भी कर दिए हैं। इस खेल का आयोजन भ …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एक बार फिर से Moto GP जैसे अंर्तराष्‍ट्रीय खेल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यूपी सरकार के साथ MoU भी साइन हो चुका है। कब तक भारत में इस तरह के आयोजन को किया जा सकता है। हाल में ही इसको लेकर क्‍या अपडेट आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
भारत में कई तरह के खेलों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इनमें से एक खेल मोटो जीपी भी है। हाल में ही यह तय हो गया है कि भारत में एक बार फिर से मोटो जीपी का आयोजन किया जाएगा।
भारत में इस खेल के फिर से आयोजन के लिए हाल में ही यूपी सरकार के साथ एक MoU को साइन किया गया है। यह समझौता यूपी सरकार की ओर से स्‍टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और एवीडब्‍ल्‍यू ग्‍लोबल के बीच हुआ है।
एवीडब्‍ल्‍यू के कारेल अब्राहम ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को रेसिंग के लिए ग्लोबल हब बनाना है। वहीं, कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एवीडब्लू ग्लोबल की मदद से उत्तर प्रदेश देश में प्रोफेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग वापस लाने में समर्थ बनेगा।
भारत में पहली बार मोटो जीपी का आयोजन 2023 में किया गया था। हालांकि तब आयोजन तेज गर्मी और रेस परिचालन संबंधी समस्‍याओं के साथ हुआ था, लेकिन फिर भी कई राइडर्स ने BIC के ट्रैक की प्रशंसा की थी।
2023 में हुए आयोजन के बाद भारत में 2024 में भी इसका आयोजन होना था, लेकिन 2024 में इंडियन जीपी को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद यह उम्‍मीद थी कि 2025 में इसका आयोजन किया जा सकता है। 2025 में भी परिचालन संबंधी परिस्‍थितियों के कारण इस कार्यक्रम को कैलेंडर से हटा दिया गया था। तब यह कहा गया था कि 2026 में भारत में इसे वापस लाया जा सकता है। 2026 के कैलेंडर से भी भारत को हटा दिया गया है।
मोटो जीपी के लिए भले ही अभी भारत में देरी हो लेकिन इस साल एआरआरसी का आयोजन किया जा सकता है। इसी साल बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में ARRC के एक राउंड का आयोजन किया जा सकता है। इस आयोजन को अगस्‍त और सितंबर के बीच किया जा सकता है। 
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News