—विज्ञापन—
बिग बॉस 19 को शुरू हुए सिर्फ एक हफ्ता हुआ है और शो ने पहले ही दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया है। इस बार मेकर्स ने कॉन्टेस्टेंट्स के दिलचस्प लाइनअप के साथ घरवालों की सरकार का तड़का लगाया है। हर कंटेस्टेंट अपने अलग अंदाज से गेम में नया फ्लेवर डाल रहा है। झगड़े, तकरार और टास्क ने दर्शकों का मजा दोगुना कर दिया है। पहले ‘वीकेंड का वार’ भी कई रियलिटी चेक्स लेकर आया जिसने ऑडियंस और घरवालों दोनों को हिला दिया। लेकिन इस नई अपडेट से पता चलेगा कि घरवालों ने अगले हफ्ते के लिए किसे इम्यूनिटी देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस ने Kunicka से छीनी कप्तानी, जाने क्या था कारण?
पहले हफ्ते में ही सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। इस सूची में नीलम गिरी, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नतालिया और प्रणीत का नाम शामिल है। सर्वाइवल की जंग जबरदस्त रही लेकिन वीक 1 में किसी का सफर खत्म नहीं हुआ। अब सबकी नजरें टिक गई हैं अगले नॉमिनेशन टास्क पर जो वीक 2 में और बड़ा धमाका करने वाला है।
पिछली अपडेट के मुताबिक, बिग बॉस 19 में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला। कुनिका सदानंद अब कैप्टन की कुर्सी पर नहीं हैं। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि क्या कुनिका को इम्यूनिटी दी जानी चाहिए। लेकिन घरवालों ने मिलकर उनके खिलाफ वोट डाल दिया। नतीजा ये हुआ कि न सिर्फ उनकी कैप्टेंसी छिन गई बल्कि इम्यूनिटी भी उनके हाथ से निकल गई। खुद कुनिका के लिए ये फैसला एक जोरदार झटके जैसा साबित हुआ।
#Exclusive !!
👉Bigg Boss gave option to the housemates to decide whether they want Kunickaa to remain the captain and receive immunity or not. Most housemates voted against Kunickaa and did not want her to continue as captain.
Now Kanicka is no longer the Captain, will not…
घरवालों ने कुनिका से इम्यूनिटी से छीन ली है। घरवालों के इस फैसले के बाद से सवाल बना हुआ था कि अगला सदस्य कौन होगा जिसे आने वाले हफ्ते के लिए एलिमिनेशन से सेफ्टी मिल जाएगी। आपको बता दें कि इस बार घरवालों इम्यूनिटी का तोहफा देने के लिए अशनूर को चुना है। जिसका मतलब है की अब आने वाले हफ्ते में वो नॉमिनेशन से सेफ रहने वाली हैं।
#Exclusive !!
(Ashnoor Got Immunity)
Housemates were given the option to decide..Who will get the immunity instead of Kanicka.. #Abhishek or #Ashnoor (coz they were contenders in last week )
Housemates chooses Ashnoor Kaur.. Now she will get immunity #BiggBoss19
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 के स्टार्स टाइगर-हरनाज और सोनम में क्या है कॉमन? Bigg Boss 19 में सलमान खान ने किया रिवील
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in