—विज्ञापन—
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कई लोगों में दोस्तियां हो चुकी हैं और कुछ दुश्मनियां भी अब खुलकर सामने आने लगी हैं। घर में साफ-साफ 2 ग्रुप नजर आ रहे हैं। एक तरफ हैं गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज और अवेज दरबार। तो दूसरी तरफ जीशान कादरी, बसीर अली, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स अभी या तो दिख नहीं रहे, या फिर थाली के बैंगन बने हुए हैं, यानी कभी भी कहीं भी लुढ़क जाते हैं। वहीं, अब ये दोनों ग्रुप आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में गौरव खन्ना के झगड़ों में कुनिका सदानंद का उन्हें बड़ा सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई दिया।
गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद पहले दिन से शो में एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है। शो में गौरव खन्ना कई बार कुनिका की तारीफों में पुल बांध चुके हैं। इतना ही नहीं गौरव ने कई बार ये बात कही है कि कुनिका उनके लिए मां की तरह हैं। जिस तरह वो खाना बनाती हैं और सब चीजें कर रही हैं, वो एक मां ही कर सकती है। कुनिका भी कह चुकी हैं कि उनका बेटा भी गौरव की उम्र का है। शायद इसी वजह से दोनों शो में ज्यादा कनेक्ट कर रहे हैं।
ऐसा लगता है कि इस घर में भी मां-बेटे की जोड़ी बनने वाली है। इससे पहले ‘बिग बॉस सीजन 18’ में भी ये कांसेप्ट देखने को मिला था। करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर भी इस शो में मां-बेटे की तरह ही रहते थे। शिल्पा भी हर वक्त करण का सपोर्ट करती थीं। करण ड्यूटी न भी करें तो शिल्पा उन्हीं की तरफदारी करती थीं। अब कुनिका भी ठीक वही काम करती हुई नजर आ रही हैं। कुनिका और गौरव को देखकर अब फैंस को करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की याद आ गई है।
A post shared by @haniikarak
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Gaurav Khanna ने अपनाई Sidharth Shukla की स्ट्रेटेजी? घरवाले भी हुए तंग
सोशल मीडिया यूजर्स अब इस सीजन को देखकर ऐसा महसूस कर रहे हैं कि ये तो पहले भी हो चुका है। ‘बिग बॉस सीजन 19’ में गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद को देख लोगों ने उन पर शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा को कॉपी करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। अब इनके रिश्ते में किसी दूसरे बेटे के आने की ही कमी है। ऐसा लग रहा है जैसे बीबी हाउस में इतिहास दोहरा रहा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in