Bihar Breaking News: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (रविवार, 22 फरवरी) वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने वाले हैं. कार्यक्रम आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगा. दानापुर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस को कोर्ट से संदिग्धों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत मिल गई है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 विश्वकप में अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. वैभव के खेल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी काफी ज्यादा इंप्रेस हुए हैं. मुख्यमंत्री आज (रविवार, 22 फरवरी) वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने वाले हैं. यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगा. समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री विजय चौधरी समेत दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. उधर दानापुर के फुलवारी शरीफ इलाके में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में जांच तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को संदिग्धों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिल गई है. चार संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञ टीम के साथ इसी सप्ताह टेस्ट कराए जाने की संभावना है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.