Bihar Breaking News Live: नीट छात्रा मामले में नया एंगल, परिवार को मिल रही धमकी के पीछे परिवार का ही हाथ, एक सदस्य की हैंडराइटिंग से मैच किया लेटर – Zee News

Bihar Breaking News: बिहार बजट सत्र का आज (शुक्रवार, 19 फरवरी) 13वां दिन है. बुधवार (18 फरवरी) को विपक्ष ने 85 फीसदी आरक्षण को लेकर जमकर हंगामा किया था. आज भी इस मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. दूसरी ओर नीट छात्रा के परिजनों को मिले धमकी भरे लेटर में परिवार के ही एक सदस्य की हैंडराइटिंग पाई जाने की बात सामने आई है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार बजट सत्र का आज (शुक्रवार, 19 फरवरी) 13वां दिन है. आज बिहार विधान परिषद में प्रश्नों के अलावा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति रखी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, एमएलसी जीवन कुमार पब्लिक यातायात सुविधा के लिए नगर बस सेवा को गांधी मैदान पटना से दुर्गा मंदिर, परेव कोइलवर पुल तक चलाने की सरकार से मांग करेंगे. वहीं नीट छात्रा मौत मामले में CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है. इस मामले में अब नया एंगल सामने आ रहा है. परिजनों को मिले धमकी भरे लेटर में परिवार के ही एक सदस्य की हैंडराइटिंग पाई जाने की बात कही जा रही है. पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर लेकर उन्हें FSL जांच के लिए भेजा था, जिसमें हैंडराइटिंग परिवार के एक सदस्य से मैच कर गई है. अब उससे पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है. उधर मृतका के भाई के मोबाइल से भी कुछ अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: भोजपुरः सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत
भोजपुर जिले में संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है. मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव की है ,जहां 40 वर्षीय बुधराम जो गढ़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला था. दरियापुर चिमनी भट्ठा से इट लेकर पियनिया गांव आया था .इस दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दब जाने के कारण ट्रैक्टर चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई. ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लड़के किसी तरह से अपना जान बचाने में कामयाब रहे. घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया है. वहीं परीजनों के बयान पर उदवंतनगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.
Bihar Breaking News Live: दरभंगा में अंगूर लदा ट्रक नदी गिरा
दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरबेल पुल के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा. ट्रक में भारी मात्रा में अंगूर लदा हुआ था, जो हादसे के बाद चारों तरफ पानी में बिखर गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते नदी और किनारे पर अंगूर ही अंगूर नजर आने लगा. इसके बाद कई लोग पानी में उतरकर अंगूर निकालने लगे और अपने साथ लेकर जाते दिखाई दिए. इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी अंगूर लेने के लिए नदी में उतरते दिखे, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक के असंतुलित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई.
Bihar News Today Live Updates: नवादाः जंगल में लकड़ी लेने गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जंगल में लकड़ी चुनने गई एक युवती के साथ दो युवक ने दुष्कर्म किया. युवती अपने परिजनों के साथ लकड़ी चुनने जंगल गई थी. तभी परिजन थोड़ा आगे निकल गए, तभी युवती को अकेला देखकर बुलेट बाइक पर सवार दो आरोपियों ने उसे उठाकर जबरन घने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. युवती के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे. ग्रामीणों और परिवार ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. दूसरा फरार है. पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताई. डायल 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की. एसडीपीओ ने बताया कि परिवार दुष्कर्म की बात कह रहा है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है. मेडिकल जांच और सबूत जुटाए जा रहे हैं. फरार आरोपी की तलाश जारी है.
Bihar News Today Live Updates: पटना यूनिवर्सिटी में दारू पार्टी, 8 छात्र गिरफ्तार
पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नशे की हालत में 8 छात्रों को गिरफ्तार किया है. पटना पुलिस ने देर रात इस छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों का संबंध पीरबहोर थाना में दर्ज बम कांड से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें विस्फोटक अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है.
Bihar News Today Live Updates: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. 26 फरवरी से नामांकन शुरू होगा, जबकि 16 मार्च को मतदान और मतगणना होगी. बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
Bihar News Today Live Updates: नीट छात्रा मौत मामले में नया मोड
पुलिस सूत्रों से नीट छात्रा मौत मामले में बड़ी खबर मिली है. मृतका के परिवार को मिल रहे धमकी भरे लेटर के पीछे परिवार के ही एक सदस्य का हाथ है. परिवार के सदस्य की हैंडराइटिंग से लेटर की लिखावट मैच कर रहने की बात सामने आई है. पुलिस ने संदेह होने पर परिजनों के हस्ताक्षर लिए थे. हस्ताक्षर और धमकी भरी पत्र की जांच FSL ने की है. जांच के क्रम में धमकी भरी पत्र का मिलान परिवार के एक सदस्य के हैंडराइटिंग से पाई गई. पुलिस अब उस सदस्य से पूछताछ करेगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News