Bihar Breaking News: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए आरजेडी ने भी अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है. दूसरी ओर एनडीए में शामिल चिराग पासवान अपने सभी 19 विधायकों को एकजुट करने में जुट गए हैं. रविवार को लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सभी विधायकों की बैठक में ली.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. पांचवीं सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं होने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. दोनों ही गठबंधनों की ओर से क्रॉस वोटिंग होने का दावा किया जा रहा है. पांचवीं सीट के लिए आरजेडी ने भी अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है. राजद ने रविवार (1 मार्च) को केंद्रीय संसदीय बोर्ड और राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी. इसमें इस बात पर मुहर लग गई. हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम नहीं बताया है. सियासी गलियारों में राजद की ओर से तेजस्वी यादव या हिना शहाब के नाम की काफी चर्चा हो रही है. दूसरी ओर एनडीए में शामिल चिराग पासवान अपने सभी 19 विधायकों को एकजुट करने में जुट गए हैं. रविवार को लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सभी विधायकों की बैठक में ली और उसमें एनडीए के पांचों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के सख्त निर्देश जारी किए गए.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.