Bihar Breaking News: बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में आज से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. इसमें मुख्य मंच बॉलीवुड के मशहूर गायकों की आवाज से गूंजेगा. प्रदेशवासियों को ‘बिहार दिवस’ शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार वासियों के लिए आज बड़ा ही गर्व का दिन है. आज यानी 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर बिहार राज्य की स्थापना हुई थी. आज पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में आज से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना है. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे. वहीं प्रदेशवासियों को ‘बिहार दिवस’ शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे.
Bihar News Today Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम करेंगे उद्घाटन
बिहार दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम यानी पटना गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे, जबकि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने अपनी टीम के साथ तैयारियों का अंतिम निरीक्षण कर लिया है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.