Bihar Breaking News Live: 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, राजभवन में होगा नए CM का शपथ ग्रहण – Zee News

Bihar Breaking News: सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार सोमवार (13 अप्रैल) को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद नई सरकार गठित होगी. सूत्रों से नई सरकार का शपथ ग्रहण राजभवन में किए जाने की खबर मिल रही है. नीतीश कुमार ने सीएम हाउस खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शनिवार (11 अप्रैल) को सीएम हाउस से कुछ फर्नीचर को 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट किया गया था.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बिहार की राजनीति बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार सोमवार (13 अप्रैल) को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद नई सरकार गठित होगी. सूत्रों से नई सरकार का शपथ ग्रहण राजभवन में किए जाने की खबर मिल रही है. इससे पहले इसे गांधी मैदान में किया जाना था. बता दें कि नीतीश कुमार ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने सीएम हाउस खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शनिवार (11 अप्रैल) को सीएम हाउस से कुछ फर्नीचर को 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट किया गया था. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद यही नीतीश कुमार का नया आशियाना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: नीतीश कुमार कल देंगे CM पद से इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार कल यानी सोमवार (13 अप्रैल) को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे के तुरंत बाद एनडीए की ओर से नई सरकार का गठन का दावा पेश कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक करेंगे और उसके बाद जेडीयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News