Bihar By Election 2024 result LIVE: जनसुराज पार्टी को बिहार की चारों सीटों पर कितने वोट मिले; पढ़ें यहां अपडेट – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Bihar bypoll results 2024 live: बिहार की चारों सीट बेलागंज,इमामगंज, रामगढ़ और तरारी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आ गया है। तरारी विधानसभा उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशियों, रामगढ़ विधानसभा में पांच, इमामगंज में नौ और बेलागंज विधानसभा उपचुनाव से 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
Bihar Upchunav result live:  मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतगणना को लेकर सभी तैयारियां शुक्रवार की शाम तक सुनिश्चित कर ली गई थी। अब परिणाम सामने आने लगा है। प्रशांत किशोर को कोई सफलता मिलती नहीं दिख रही है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 1 साल का समय काफी है।महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव का उदाहरण देकर बोले प्रशांत किशोर।
बेलागंज विधानसभा के राजद उम्मीदवार चुनाव हारने के बाद विश्वनाथ कुमार सिंह ने कहा कि बेलागंज की जनता जो निर्णय किया हैं, हम उसका सम्मान करते हैं। मेरा परिवार पिछले कई वर्षो से बेलागंज की जनता की सेवा कर रहे थे। लेकिन चुनाव में कहां चूक हो गई। इसकी समीक्षा करेंगे। कुछ युवा उप चुनाव में भटक गए थे। किसी पार्टी के आने से चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ा है।
 बता दें कि बेलागंज में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अमजद को 17285 वोट मिले। वहीं इमामगंज में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले।
 रामगढ़ में जनसुराज के उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह को सफलता नहीं मिल सकी। रामगढ़ में सुशील कुमार सिंह को केवल 6513 वोट मिले।
तरारी में जनसुराज को सफलता नहीं मिली। यहां से उम्मीदवार किरण देवी को केवल 5622 वोट मिले हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के आने वाले नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदर्शन पर शनिवार को कहा कि बिहार और यूपी में लालू प्रसाद का थोपड़ा साफ कर दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम झारखंड के नतीजों को स्वीकार करते हैं। हालांकि, बिहार और यूपी में जनता ने लालू प्रसाद का सफाया कर दिया है।विपक्ष कहेगा कि ईवीएम की वजह से हार हुई। हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार करेंगे। कांग्रेस तेलंगाना में जीत गई तो बल्ले बल्ले, अगर महाराष्ट्र में हार गई तो ईवीएम पर सवाल।
 तरारी विधानसभा सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत ने सीपीआई (ML) के उम्मीदवार राजू यादव को  10612 वोटों से शिकस्त दे दी। वहीं, जनसुराज की किरण सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
बिहार की चारों सीट बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी सीट का परिणाम सामने आ गया है। बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी ने बाजी मार ली तो इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू और हम पार्टी की नेता दीपा मांझी ने बाजी मारी ली। इसके अलावा तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत को जीत मिली है। जबकि वाम दल के उम्मीदवार को झटका लगा है जो कि दूसरे स्थान पर रहे। वहीं रामगढ़ सीट की बात करें तो बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव को हार मिली है जो कि दूसरे स्थान पर रहे।

 बेलागंज में जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। मनोरमा देवी को 73334 मत प्राप्त हुए हैं और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 वोटों से शिकस्त दे दी है। वहीं जनसुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17285 मत प्राप्त हुए हैं।
 इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी जीत गई हैं।
रामगढ़ विधानसभा में कांटे की टक्कर जारी है। दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 719 मतों से आगे चल रहे हैं। 
बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने दो सीटों पर कब्जा जमा लिया है। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं, तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत जीत चुके हैं। इसी तरह यह सीट महागठबंधन के हाथ से निकल गई है। रामगढ़ में भाजपा आगे चल रही है। बसपा दूसरे नंबर पर है।
बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : नौवें राउंड
बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : आठवां राउंड
रामगढ़ में सातवें राउंड में भाजपा आगे हो गई है। 
अशोक कुमार सिंह (भाजपा)- 41453 वोट
अजीत कुमार सिंह (राजद)- 21292 वोट
सतीश यादव (बसपा)- 24707 वोट
इमामगंज विधानसभा उपचुनाव 11वां राउंड 
दीपा मांझी (हम)- 45523 वोट
इमामगंज विधानसभा उपचुनाव 10वां राउंड 
रौशन मांझी (राजद)- 38082 वोट
दीपा मांझी (हम)- 41942 वोट
जितेंद्र पासवान (जन सुराज)- 30319 वोट
बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : सातवां राउंड
रामगढ़ सीट पर छठे राउंड की गिनती में भाजपा के अशोक सिंह लगभग 300 वोटों से आगे हो गए हैं।

अशोक कुमार सिंह (भाजपा)- 35688 वोट
अजीत कुमार सिंह (राजद)- 21292 वोट
सतीश यादव (बसपा)- 35320 वोट
इमामगंज विधानसभा उपचुनाव नौवां राउंड
बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : छठा राउंड
तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अब निर्णायक बढ़त ले चुकी है। केवल ढाई राउंड की मतगणना बाकी है। बीजेपी 12250 वोटों से दसवें राउंड में आगे है। इसी तरह, तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार की तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। अब तीन में से दो सीट पर एनडीए आगे है। जबकि एक सीट पर बसपा ने खेल कर दिया है। रामगढ़ में राजद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। यहां बसपा कैंडिडेट आगे हैं।
इमामगंज में सातवें राउंड के बाद दीपा मांझी (हम) आगे हैं। उन्हें 29131 वोट मिले हैं। वहीं, राजद के रौशन मांझी पीछे हो गए हैं। उन्हें 26834 वोट मिले हैं। वहीं जन सुराज के जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 21828 वोट मिले हैं।
तरारी सीट पर आठ राउंड के बाद बीजेपी 11 हजार वोटों से आगे है। महागठबंधन के राजू यादव पीछे चल रहे हैं।
भोजपुर जिले में तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के विशाल प्रशांत पहले चरण से ही भाकपा माले उम्मीदवार राजू यादव से पहले चरण से ही आगे चल रहे हैं। छठे चरण तक वे 83 सौ मतों से आगे हैं।
कैमूर जिले में रामगढ़ में बसपा के सतीश कुमार यादव पहले व दूसरे चरण में भाजपा के अशोक सिंह से आगे चल रहे हैं। तीसरे चरण में बसपा प्रत्याशी 3086 मतों से भाजपा उम्मीदवार से आगे हैं।
बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी ने राजद के विश्वनाथ यादव पर पहले चरण की काउंटिंग से ही बढ़त बनाए हुए हैं। 
गया जिले के इमामगंज से एनडीए समर्थित हम की प्रत्याशी दीपा मांझी पांचवे चरण की मतों की गिनती के बाद राजद के रौशन मांझी से आगे निकल गईं है। चार चरणों में हुई काउंटिंग वे पीछे चल रहीं थी।
गया, कैमूर व भोजपुर जिले की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के रूझान आने शुरू हो गए हैं। प्रारंभिक रूझानों के अनुसार तीन सीट पर एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बसपा एक सीट पर आगे है। 
इमामगंज में पांचवें राउंड की गिनती में जीतन राम मांझी की बहू और हम कैंडिडेट आगे हो गईं हैं।  
 इमामगंज में पांचवें राउंड की गिनती में राजद के रौशन मांझी आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 20086 वोट मिले हैं। वहीं जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी को 20653 मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जितेंद्र पासवान (जन सुराज) हैं। उन्हें 15608 वोट मिले हैं।
तरारी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत विशाल मतगणना के छठे चरण में 8300 मतों से आगे हैं। वहीं, महागठबंधन के राजू यादव पीछे चल रहे हैं। जनसुराज की किरण देवी तीसरे नंबर पर हैं।
बेलागंज में तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 18322 वोट मिले हैं। विश्वनाथ कुमार सिंह (राजद) को 13367 वोट मिले हैं। अमजद (जन सुराज) को 4862 वोट मिले हैं।
रामगढ़ में दूसरे राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां से बसपा प्रत्याशी आगे हैं। दूसरा राउंड में बसपा के सतीश कुमार यादव 3500 वोटों से आगे हैं। सतीश कुमार यादव (बसपा) को 13844 वोट, अशोक कुमार सिंह (बीजेपी) को 10344 वोट, अजीत कुमार सिंह (राजद) को 5723 वोट, सुशील कुमार कुशवाहा (जनसुराज) को 971 वोट मिले हैं।

इमामगंज में चौथे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। राजद के रौशन मांझी को 17204 वोट, दीपा मांझी को 16235 वोट, जन सुराज के जितेंद्र पासवान को 12657 वोट मिले हैं।
इमामगंज में तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। राजद के रौशन मांझी को अब तक 13352 वोट मिले हैं। दीपा मांझी को 11048 वोट मिले हैं। वहीं जनसुराज के जितेंद्र पासवान को 9588 वोट मिले हैं।

गया के बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में पहले चरण की गिनती पूरी हो गई है। यहां जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। वहीं, सुरेन्द्र यादव के बेटे औ राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह पीछे हैं। पहले राउंड में मनोरमा देवी को 7124 वोट और विश्वनाथ कुमार सिंह को 4721 वोट मिले हैं। 
गया जिले के इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में तीसरे राउंड की गणना चल रही है। इसमें राजद के रौशन कुमर आगे चल रहे हैं। दीपा मांझी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, जनसुराज के जितेंद्र कुमार तीसरे नंबर पर हैं।
 तरारी में तीसरे राउंड की गिनती जारी है। यहां लगभग 5500 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है।
तरारी में दूसरे चरण के मतों की गिनती के बाद 2678 मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत विशाल आगे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर माले के प्रत्याशी राजू यादव चल रहे हैं।
बिहार उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बिहार में मायावती की पार्टी बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। रामगढ़ में बसपा सतीश यादव 7531 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के अशोक कुमार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा, राजद के अजीत सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। 
 बिहार की चार सीटों पर वोटों की काउंटिंग जारी है। महागठबंधन एक सीट पर आगे है। इमामगंज में राजद के रौशन कुमार आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जनसुराज के जितेंद्र पासवान हैं। तीसरे नंबर पर दीपा मांझी हैं। 
Bihar Upchunav result live भभुआ जिले के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मोहनियां में मतगणना शुरू हो गई है। मोहनिया में मतगणना स्थल पर विधि व्यवस्था को लेकर पदाधिकारी व पुलिस जवान तैनात हैं। 
तरारी में पहले चरण में लगभग 455 बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई है। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती शुरू होगी। 
तरारी में मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान सामने आएगा।  मतगणना स्थल पर विधि व्यवस्था को लेकर पदाधिकारी व पुलिस जवान तैनात हैं
 चार सीटों पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। अब थोड़ी देर पहला रुझान आएगा। 
तरारी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए जिला मुख्यालय स्थित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर कई प्रकार की सुविधाओं के लिए अलग-अलग कई काउंटर की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई है। मतगणना स्थल परिसर में प्रवेश के साथ ही मीडिया कर्मियों के लिए काउंटर बनाया गया है।
इसके साथ जिला नियंत्रण कक्ष, मेडिकल काउंटर, आब्जर्वर और वरीय पदाधिकारी के बैठने के साथ-साथ कंप्यूटर, कर्मचारी, फोटो स्टेट की मशीन समेत कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की धड़कन बढ़ गई है। चूंकि उनके भाग्य का फैसला शनिवार को मतगणना के बाद होने वाला है। इसमें सबसे ज्यादा बेलागंज विधानसभा को लेकर जहां महागठबंधन, एनडीए और जनसुराज के उम्मीदवारों की धड़कन कुछ ज्यादा हीं बढ़ी हुई है। ऐसे तो यहां कुल 14 उम्मीदवार हैं, जबकि इमामगंज विधानसभा में महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवार कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। इमामगंज विधानसभा में 09 उम्मीदवार हैं। इनका भाग्य का फैसला होने वाला है।
तरारी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए जिला मुख्यालय स्थित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर कई प्रकार की सुविधाओं के लिए अलग-अलग कई काउंटर की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई है। मतगणना स्थल परिसर में प्रवेश के साथ ही मीडिया कर्मियों के लिए काउंटर बनाया गया है। इसके साथ जिला नियंत्रण कक्ष, मेडिकल काउंटर, आब्जर्वर और वरीय पदाधिकारी के बैठने के साथ-साथ कंप्यूटर, कर्मचारी, फोटो स्टेट की मशीन समेत कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती एवं जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने संयुक्त अध्यक्षता में गया कॉलेज में बेलागंज व इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के मतगणना के मद्देनजर बैठक की। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, पुलिस उपाधीक्षक(यातायात) निशु मल्लिक, नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 धर्मेन्द्र भारती तथा निर्वाचन संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतगणना प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए, संबंधित पदाधिकारियों को मतगणना केंद्र की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना के दिन मतगणना केंद्र पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति करने, विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सुबह 10 बजे तक पहला रुझान सामने आएगा। काउंटिंग से पहले प्रत्याशियों की धुकधुकी शुरू हो गई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News