—विज्ञापन—
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है. चुनावी तैयारियों की समीक्षा, नेताओं की रैलियां और नए ऐलान लगातार सुर्खियों में हैं. आज बिहार में कई अहम घटनाक्रम होने वाले हैं, जो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अहम होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का सितंबर के आखिर में बिहार दौरा तय माना जा रहा था यानी आ वे बिहार जा सकते हैं. वहीं, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने आरा विधानसभा से NDA की टिकट मांगी है. आज उनकी मुलाकात उपेंद्र कुशवाह और अमित शाह से होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज बिहार के अंतिम दौरे पर है. इसके बाद बिहार के वोटर्स की लिस्ट जारी की जा सकती है.
आइए आज बिहार में होने वाले कार्यक्रमों और घटनाक्रमों से जुड़ी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: एक्टर पवन सिंह ने छुए उपेंद्र कुशवाहा के पैर. डेढ़ घंटे लंबी बैठक के बाद दूर हुए पुराने गिले-शिकवे.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चुनाव आयोग आज 3 बजे जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में नया मोड़ आ सकता है. उपेंद्र कुशवाहा के घर उनसे मिलने पहुंचे एक्टर पवन सिंह. NDA में शामिल होने की लगाई जा रही अटकलें.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अगर नई लिस्ट में भी आपका नाम नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है चुनाव आयोग ने इसके लिए भी ऑपशन दिया हुआ है. इसके लिए मतदाता फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भर सकते हैं.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज जारी करेगा अंतिम मतदाता सूची.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सालभर पहले लोकसभा चुनाव में जिस नेता ने पवन सिंह को हराया था. आज उसी उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने पहुंच रहे हैं भोजपुरी एक्टर.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बीजेपी में एंट्री हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, आज उनकी मुलाकात उपेन्द्र कुशवाहा से हो सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in