Bihar Liquor News: मुजफ्फरपुर से मसौढ़ी तक शराब कारोबारियों में हड़कंप, पुलिस और उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़… – Zee News

Muzffarpur News: मुजफ्फरपुर से लेकर मसौढ़ी तक पुलिस और उत्पाद विभाग की शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबतोड़ कार्रवाई की जा रही है. मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया है.
Trending Photos
Bihar Liquor News:​ मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. अब तो पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने रात में भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में सकरा थाना की पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा के नेतृत्व में गंडक नदी के किनारे चल रहे कई देशी भट्ठियों को तोड़े कर नष्ट कर दिया. लेकिन शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे. अब पुलिस शराब कारोबारियों को चिन्हित करने में जुट गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

गंडक नदी किनारे बनाई जा रही थी शराब
इस कारवाई पर एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गंडक नदी के किनारे देसी शराब का निमार्ण किया जा रहा है. उसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा के नेतृत्व में गंडक नदी के किनारे तत्काल रेड कार्रवाई की गई, जहां कई जगहों पर देसी शराब का निर्माण जारी था. रेड के दौरान कारोबारी भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया है. साथ ही एक हजार लीटर बने हुए देसी शराब को भी जब्त किया है.

यह भी पढ़ें: सीमांचल में घुसपैठियों पर अमित शाह के बयान से बिहार की राजनीति में उबाल

Add Zee News as a Preferred Source

मसौढ़ी में भी अवैध शराब निर्माण पर शिकंजा
वही, मसौढ़ी में भी केवड़ा ओपी और लहसुना ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस अवैध शराब निर्माण को लेकर अभियान चला रही है. जहां पुलिस लगातार अवैध शराब निर्माण के भट्ठियों पर छापेमारी कर रही है. इससे बचने के लिए तस्कर अर्ध निर्मित शराब को प्लास्टिक के बड़े गैलेन में रखकर सुनसान जगह पर जमीन गाढ़कर छुपा देते हैं. बाद में देर रात इसे निकाल कर शराब निर्माण किया जाता है. पुलिस इन जगहों को भी चिह्नित कर उन्हें जमीन से निकाल रही है और उन्हें नष्ट कर रही है. अब तक इन चारों थाना क्षेत्र में हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया जा चुका है.
मुजफ्फरपुर से मणितोष कुमार और मसौढ़ी से प्रभंजन सिंह की रिपोर्ट
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News